– घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की बजाए पुलिस की गाड़ी फर्राटे भर्ती हुई मौके से ही बिना रुके चली गई
कायमगंज /फर्रुखाबाद 20 फरवरी 2022
विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में हो रहे मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस के वाहन दौड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सूखा नगला के बूथ संख्या 159 पर निरीक्षण के लिए पुलिस की जीप किसी अधिकारी तथा हमराह पुलिस बल को लेकर पहुंची थी। वहां से गाड़ी बूथ का निरीक्षण करके तेजी के साथ निकल रही थी। इस बूथ से थोड़ी ही दूर पर सूखा नगला के निवासी अहिलकार का 8 वर्षीय अबोध बच्चा मुनीश अपने घर के सामने खेल रहा था। तेज रफ्तार जीप चालक ने बच्चे के ऊपर से चढ़ाकर जीप निकाल दी। पहिए के नीचे आने के कारण बच्चे का दांया पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर लहूलुहान हो गया। मांस के चिथड़े पैर से निकालकर लटकने लगे। दुर्घटना के कारण अबोध बच्चा बेहोश होकर वही गिरकर झटपट आने लगा। दुर्घटना को अंजाम देने वाली पुलिस की जीप एक क्षण के लिए कुछ धीमी हुई और वहां से तेज गति के साथ चली गई। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रुकने के लिए आवाज देकर इशारा किया। लेकिन पुलिस की गाड़ी वहां से निकल गई । ग्रामीणों का आरोप है कि जब बच्चे की हालत पुलिस की कार से टकराकर इतनी गंभीर हो गई थी, तो पुलिस को मानवता के ही आधार पर उस घायल बच्चे को लाकर अस्पताल तक पहुंचा देना चाहिए था। लेकिन पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए बच्चे को मरणासन्न हालत में ही छोड़कर मौके से दुम दबाकर भागना उचित समझा। लहूलुहान हुए बच्चे मुनीश को परिजन उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उसकी दयनीय हालत देखकर डॉक्टर उसके पैर से बह रहे रक्त को रोकने का प्रयास कर रहे थे । पैर की हड्डी में फैक्चर है अथवा नहीं इसका पता तो एक्स-रे के बाद ही चल सकेगा। लेकिन इस घटना ने पुलिस के असंवेदनशील रवैया को एक बार उजागर करते हुए उसका असली चेहरा सामने ला दिया है। जिसकी पूरे क्षेत्र में निंदा हो रही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct