KAIMGANJ NEWS नहर में छोड़ा गया बहुत कम मात्रा में पानी , नहीं हो पा रही सिंचाई

IMG 20251208 WA0289

KAIMGANJ NEWS – माइनरों व रजवाहों की अब तक होती रही मानक विहीन सफाई की दशा को दबाने के लिए संभवतः बहुत कम बहाव से छोड़ा गया है पानी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले लगभग डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है । निचली गंगा नहर शाखा फर्रुखाबाद (फतेहगढ़ ) में पानी न होने के कारण यह नहर तथा इससे संबंधित सभी राजवाह व माइनर सूखे पड़े रहे । जिस समय पानी उपलब्ध नहीं हुआ उस बीते महीने में खेतों को पलेवा करने के लिए पानी की जरूरत थी । उस समय भी पानी नदारत रहा । बताया गया कि संबंधित नहर के छोटे बड़े सभी बम्बों की सफाई की जानी है । इसलिए पानी नहीं छोड़ा जा रहा है । हाँ इस बीच जेसीबी मशीनों से सफाई तो की गई किन्तु सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूरी ही करके काम पूरा दिखा दिया गया । जबकि धरातल पर राजवाहों व माइनरों की सफाई बिल्कुल भी मानक के अनुरूप नहीं हुई । अब जब सफाई व्यवस्था की तस्वीर प्रस्तुत करते हुए पोल खुलने का अंदेशा जिम्मेदारों को हुआ तो हो रही चर्चाओं के अनुसार बताया जा रहा है कि डेढ़ माह बाद पानी छोड़ा गया वह केवल उसी कहावत को चरितार्थ कर रहा है जिसमें कहा जाता है कि ” ऊँट के मुँह में जीरा ” यदि यानिकी उपलब्धता उपयोग के लायक नहीं है । ठीक उसी तरह सफाई व्यवस्था में किए गए घपले पर पर्दा डालने के लिए नहर में पानी तो छोड़ा गया लेकिन इतनी कम मात्रा में कि उपलब्ध पानी पटरियों में लगे कुलावों तक यह पहुंच ही नहीं पा रहा है । जब कुलावों से पानी निकल कर नालियों में वहाव लायक उपलब्ध ही नहीं हो पा रहा है तो खेतों में खडी फसलों की सिचाई भी नहीं हो पा रही है । पानी कम मात्रा में छोड़कर सफाई के नाम पर हुए मानक विहीन कार्य पर पर्दा डालने से किया गया घपला भले ही छिप जाए क्योंकि पानी वहाव से सफाई के निशान धुल जाते हैं । किन्तु बेचारा मेहनकश अन्नदाता किसान फिर इस बार भी सक्षम जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कारगुजारी से खेतों में सिंचाई के लिए खड़ी फसलों गेहूँ , जौ , लहसुन , तम्बाकू, हरे चारे , एवं आलू व सीजनल सब्जियों की सिंचाई ना हो पाने से परेशान ही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes