kaimganj news पत्नी से परेशान पति नेे कराया अपनी हमसफर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 मई 2023
अक्सर महिलाओं को प्रताड़ना की शिकायत करते हुए देखा जाता है। लेकिन यहां इसके बिलकुल उल्टा मामला सामने आ रहा है। उसके अनुसार कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुरजदीद निवासी गोविंद ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अपनी पीड़ा वया की , आदेश के बाद कोतवाली कायमगंज में पत्नी सहित ज्ञात, अज्ञात 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके अनुसार पत्नी से पीड़ित गोविंद का कहना है कि 8 साल पहले उसकी शादी शशी पुत्री चुन्नालाल निवासी गुठिना थाना मेरापुर के साथ बिना किसी दान दहेज के हुई थी। उस समय तो पत्नी ठीक-ठाक रही। किंतु उसके बाद उसने घर में आतंक मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह अपने मनमाने तरीके से रहती हुई मुझे और मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को बिना बताए ही जब चाहती मायके जाने लगी। पति का कहना है कि शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए, छोटे बच्चे की उम्र इस समय केवल 8माह ही है। आरोप है कि जब गोविंद ने पत्नी की बेजा हरकतों को रोकने के लिए मना करते हुए समझाने का प्रयास किया तो पत्नी ने कहा कि अब मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना है। मैं दूसरी शादी करूंगी और धमकी भरे अंदाज में कहा कि अब अगर तुमने टोका टाकी की तो मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करके तुम सभी लोगों को फंसा दूंगी या फिर तुझे जान से ही खत्म करा दूंगी । इसी बीच पत्नी के कहने पर बह उसे उसकी रिश्तेदारी में एक बच्चे के मोहबौर मैं भेजा आया। धोखा देकर वहां पहुंचने के बाद अब वह उसके घर पर वापस आना नहीं चाहती है। आरोप लगाते हुए गोविंद ने कहा कि तारीख 1 मई को ससुराल पक्ष के तथा उसके खास लोगों ने उस समय, जब वह अपनी पत्नी को अपने घर ला रहा था। उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे मैं और मेरा बच्चा मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। उसका फायदा उठा कर इन लोगों ने जान से मारने की नियत से उसकी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। बच्चा घायल है जिसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी शशि, लालू पुत्र रामबाबू निवासी गुठिना थाना मेरापुर एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत शिकायत दर्ज की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes