विद्युत करंट से महिला की हुई दुखद मौत

IMG 20220222 WA0068

कायमगंज /फर्रुखाबाद 22 फरवरी 2022
कायमगंज क्षेत्र के गांव भुक्सा निवासी पोथीराम की 55 वर्षीय पत्नी महेंद्रकली की विद्युत करंट की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि महिला घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने चले गए थे। उसी समय महिला रसोई घर में अकेली थी। अचानक फाल्ट होने से टूट कर विद्युत का तार उसके ऊपर गिर गया। महिला कुछ देर चीखती रही ,लेकिन घर में अकेली होने के कारण कोई उसकी मदद करने को नहीं पहुंच सका। विद्युत प्रवाह के कारण झटपटाती हुई महिला ने दम तोड़ दिया। खेतों से काम करके जब परिजन लौटे तो इस दुखद घटना को देखकर उनकी चीख निकल गई। रोते बिलखते परिजनों ने महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के सम्भाजन हेतु जिला प्रशासन की बैठक सम्पन्न

Farrukhabad news-बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग फर्रूखाबाद :- जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंद मकान में घुसे सशस्त्र चोरों ने नकदी व जेवरात एवं लायसेंसी सिंगल बैरल बंदूक सहित की लाखों की चोरी

KAIMGANJ NEWS  – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, हालत गंभीर, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज जौरा मार्ग की है घटना, घटना के बाद लाइन मैंन की भी हालत[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes