कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 फरवरी 2023
मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे नमाजी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी दुखद मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । वही संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी 44 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र शेख मोहम्मद थाना मेरापुर के गांव बसई खेड़ा स्थित मस्जिद में पेश -ए-ईमाम है। वह हर शुक्रवार को इस मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करने के लिए कायमगंज से अपनी विक्की या मोटरसाइकिल द्वारा गांव जाया करते थे। बीते दिवस लगभग 12:00 बजे वह नमाज पढ़ाने के लिए गांव वसई खेड़ा थाना मेरापुर जा रहे थे। तभी गांव से कुछ पहले ही मोड़ के पास उनकी विक्की ( मोपेड) में अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वली मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पहचान लिया और आनन-फानन नवाबगंज के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया तथा फोन द्वारा कायमगंज के गांव कुबेरपुर में उनके भाइयों एवं परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल पहुंचे तथा वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें ले जाकर भर्ती कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि परिजन आज उनके शव को प्राइवेट अस्पताल से अपने घर ले आए। यहां आकर उन्होंने थाना मेरापुर को घटना की सूचना दी। कायमगंज पहुंचे थाना मेरापुर के एसआई जितेंद्र कुमार ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है। वहीं उन्होंने बताया कि जरूरी कार्यवाही की जा रही है। इधर परिजनों द्वारा बताया गया कि यह अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। इनकी शादी नहीं हुई थी। मां शकूर बेगम का रो -रो कर बुरा हाल था। इस दुखद घटना के बाद से नमाजी, वली मोहम्मद के परिवार में मातम छाया हुआ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb