– तेजी से वायरल हो रहा वीडियो आशाओं के कारनामे की दिखा रहा है हकीकत
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 फरवरी 2023
शासन जन सामान्य को सही समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है । नगर तथा कस्बा एवं कई जगह बड़े-बड़े ग्रामों में सरकारी अस्पताल खुले गए हैं। चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ को भी नियुक्त किया गया है। आम आदमी तक चिकित्सा सुविधा की जानकारी पहुंचाने एवं खासकर महिलाओं तथा बच्चों के लिए आशा बहुओं को भी स्वास्थ्य विभाग में मानदेय पर लगाया गया है। इन आशा बहुओं से अपेक्षा की गई कि वे गर्भवती महिलाओं के संपर्क में रहकर उन्हें समय-समय पर चिकित्सा परामर्श दिलाने के साथ ही उचित उपचार के लिए भी प्रेरित करती रहे ,और खासकर प्रसूताओं को समय से सरकारी अस्पताल पहुंचाने का कार्य भी करें । लेकिन विडंबना है कि यह ऐसा नहीं कर रही है। अधिकांश आशाएं प्राइवेट अस्पताल संचालकों से कमीशन लेकर प्रसूताओं तथा अन्य मरीजों को बहका कर इन्हीं प्राइवेट अस्पतालों में ले जाकर भर्ती करा देती हैं। भले ही इस काम के बदले उन्हें प्राइवेट अस्पताल वाले अच्छा खासा कमीशन देते हैं। लेकिन इनके इस गोरखधंधे से भोले- भाले मरीजों को जहां अनावश्यक रूप से बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है। वही बहुत से मरीज प्राइवेट अस्पताल के गलत उपचार से असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। जैसा कि कायमगंज में आज से पहले कई बार हो भी चुका है। हर बार घटना के बाद कार्यवाही करने की बात होती है। लेकिन कुछ ही दिन बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में चला जाता है। सील किए हुए अस्पताल फिर से चालू हो जाते हैं । जहां मरीजों के जीवन से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। इनके इस काम में बहुत से स्वास्थ्य कर्मी भी मिले हुए हैं। खासकर आशाएं इस धंधे को अच्छी तरह पनपा रही हैं। यही आशाएं प्रसूता महिलाओं को तथा अन्य मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में ले जाकर भर्ती करा रही हैं। जिसका ताजा नमूना आज फिर एक बार सामने आया। इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो आशा बहुएं कायमगंज नगर में पुलिया पुल गालिब के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल जो” रजनी लता हॉस्पिटल” नाम से संचालित है। वहां मरीजों को ले जाकर भर्ती कराने के बाद फोन पर बात करती हुई अस्पताल गेट से निकलकर उसके परिसर से होकर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे बड़ा सबूत और भ्रष्टाचार का नमूना और क्या हो सकता है। किंतु फिर भी ना जाने क्यों जिम्मेदार किसी भी तरह की आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने से बचते रहते हैं। उसी का परिणाम है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार स्वास्थ्य विभाग में दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug