अन्नप्राशन से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,3 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,4 की हालत गंभीर

Picsart 23 04 05 06 32 03 944

कायमगंज फर्रुखाबाद 5 अप्रैल 2023

अन्नप्राशन से लौट रही गांव मीरगंज की ट्रैक्टर ट्राली शिवरई मठ के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई । जिसमें ट्राली में बैठे लगभग 3 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया है । जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया है ।

Picsart 23 04 05 06 29 47 253 scaled

आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव मीरगंज निवासी अशोक की 3 वर्षीय पुत्री काजल का अन्नप्राशन होने के लिए आज मंगलवार को नीमकरोरी मंदिर पर गया था ।अन्नप्राशन संपन्न होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे ।बताया गया कि जब ट्रैक्टर ट्राली कायमगंज अचरा मार्ग पर गांव शिवरई मठ के पास पहुंची ।तभी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गई ।जिसमें उसमें बैठे प्रताप सिंह(50), सुमित्रा(25) पत्नी सुनील,विकास (10) पुत्र भारत सिंह ,लक्ष्मी(10) पुत्री भारत सिंह, खुशबू (19) पुत्री राकेश, दीपिका (26) पुत्री राकेश, रामलली पत्नी भारत सिंह,सानू देवी(26) पत्नी ओम शंकर, विनय(5) पुत्र ओम शंकर,श्यामा व कांती पुत्री कुंवरपाल, राम बेटी, नन्ही देवी(50), जितेन्द्र(28)पुत्र बहादुर, शिवा(2) पुत्र ओम शंकर ,देवकी, सानिया, कुमकुम , कमलेश पुत्र रामलडैते सहित, रेनू पुत्री रामसनेही, लगभग 40 लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।

Picsart 23 04 05 06 40 20 913

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई ।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस व पुलिस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया ।जिनमें से बताया रेनू पुत्री रामसनेही, रामलली पत्नी भरत सिंह, शिवानी पत्नी शंभू, प्रताप पुत्र बनवारीलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रिफर कर दिया गया । बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली गांव के ही चंद्रपाल की थी और उसे कालीचरण चला रहा था ।घटना की सूचना पाकर अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए एसडीएम संजय सिंह वक्षेत्राधिकारी सोहराब आलम एवं इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी मौके पर पहुंचे ।तथा घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए ।आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में अन्नप्राशन में गई ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई थी । जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी ।योगी सरकार के रोक के बावजूद भी फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर ट्रालीओं को पुलिस ने खुली छूट दे रखी है । जिससे आए दिन हादसा देखने को मिल रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes