KAIMGANJ NEWS – दुकान में सर्राफा व्यापारी करता है सोना चांदी के गहने खरीद फरोक्त का काम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किराए की दूकान खाली कराने का विवाद पिछले काफी समय से क्षेत्रीय गांव रायपुर खास में चला आ रहा है । यहां के निवासी सर्राफा दुकानदार समीर ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके गांव का एक युवक आज सबेरे समय लगभग 6 -.00 बजे उसकी दुकान के बाहर गाली-गलौज करता हुआ छेनी और हथौड़ी लेकर घूम रहा था। समीर का कहना है कि यह युवक उसे दुकान खाली कर छोड़ देने के लिए धमकी दे दबाव बना रहा है और इसी कारण आए दिन गाली गलौज तथा झगड़ा-फसाद करता है। पीड़ित ने अपनी पीड़ा बताते हुए कोतवाली पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है। दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
इनसेट :-
इस दुकान में पहले भी एक बार चोरी तथा दूसरी बार चोरी का किया जा चुका प्रयास – फिर तीसरी बार हरकत करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा
कायमगंज :-
गांव रायपुर खास के दुकानदार समीर की दुकान में पहले एक बार चोरी हो चुकी है, जबकि दूसरी बार चोरी का असफल प्रयास किया गया था। लगातार हो रहीं घटनाओं से समीर परेशान है। उसने बताया कि जब पहली बार चोरी हुई तब मौके पर पहुंचे तत्कालीन हल्का इंचार्ज ने संदेह व्यक्त कर उसे चुप करा दिया पूछने पर हर बार उसे कार्यवाही हो रही है कहकर तसल्ली तो दी किन्तु हुआ कुछ नहीं – फिर दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया । इस बार दीबार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास करने वाले को मोहल्ले वालों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया । मौके पर लगाया गया सेंध मौजूद है । यह जानकारी वायरल वीडियो में पीडित दुकानदार देते हुए सुना जा रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb