KAIMGANJ NEWS चोरों ने बंद मकान से जेबरात सहित अन्य सामान चुराया

Picsart 24 08 10 17 52 06 710

KAIMGANJ NEWS – इसी गांव में अभी हाल ही में पांच घरों से और कर चुके हैं चोर चोरी – खुलाशा अबतक शायद किसी का भी नहीं हुआ
कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2024
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में इसी बीती रात को चोरों ने धावा बोल बंद मकान से सोने चांदी के जेबर सहित अन्य सामान चुरा लिया । मिली जानकारी अनुसार यहां के निवासी सुखेन्द्र सिंह पुत्र हंसराम हरियाणा प्रान्त के गुडगांव शहर में किसी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करते हैं । जहां उनके परिवार के अन्य लोग भी साथ ही रहते हैं । गांव में उनका एक वेटा रह रहा है । गत रात उनका बेटा भी इसी गांव में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर चला गया था । मकान में ताला लगा था । रात को किसी समय चोर पड़ोसी की छत से होकर सुखेन्द्र के घर में घुस आए । जहां चोरों ने कमरे तथा वक्सों एवं अलमारी के ताले तोड़ कर पूरे घर को खंगाल कर अलमारी तथा वक्सों में रखा जेवर जिसमें एक सोने की चैन, एक मंगलसूत्र , दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कुंडल , दो जोडी चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया । सवेरे जब गृह स्वामी का बेटा अपने घर पहुंचा तो विखरा पड़ा सामान और टूटे पड़े ताले देख कर उसके होश उड़ गए । सूचना पर गांव के अन्य लोग भी मौक पर पहुंचे। चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया । मामले की सूचना गुड़गाव में रह रहे सुखेन्द्र को भी देदी गई है । सभवतः गृहस्वामी के गांव आने पर चोरी में और क्या – क्या सामान – जेवर , नकदी आदि चोरी हुआ है । इसकी सही जानकारी होगी। बतादें कि अभी हाल ही में इसी गांव में लगभग पांच घरों से चोरी हो चुकी है । किन्तु किसी भी चोरी का आज तक खुलाशा नहीं हो पाया है ।
इनसेट : –
ट्रेक्टर की बैटरी भी हुई चोरी
(कायमगंज )
गांव नरसिंहपुर में जहां सुखेन्द्र सिंह के घर से चोरी हुई । इसी रात गांव में घुसे चोर यहां के निवासी संजू गंगवार पुत्र सुरेशचन्द जिनका ट्रैक्टर घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था , ट्रैक्टर की बैटरी भी चुरा ले गए। इस चोरी की सूचना भी पुलिस को दे दी गई । इस पर वहां पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes