Kaimganj news-गृह स्वामी व उसका भाई परिवार सहित दिल्ली में रहकर करते हैं नौकरी इसीलिए मकान में लगा था ताला
कायमगंज /फर्रुखाबाद 12 फरवरी 2024
लाखों रुपए की चोरी की सनसनीखेज घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ की बताई जा रही है । जहां बंद पड़े मकान से शातिर चोरों ने दो भाइयों की संपत्ति पर डाका डाला और चोरी करके नकदी सहित लाखों रुपए की जेवरात पार कर दिए ।

इस गांव के निवासी रंजीत उर्फ टिंकू श्रीवास्तव व उसका भाई सुरजीत परिवार सहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। गांव वाले मकान में ताला लगा रहता था । रंजीत के पड़ोसी ने रविवार को सूचना दी कि उसके घर में चोरी हो गई है। इस पर रंजीत गांव पहुंचा। जहां देखा नीचे हिस्से के दोनो कमरे व ऊपरी मंजिल पर बने कमरे के ताले टूटे पडे है और सारा सामान बिखरा था। उसने देखा चोर जेबर व नकदी चुरा ले गए है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल की। मौके पर एक शराब का पउआ पड़ा था। रंजीत ने बताया कि उसका सोने का हार, झाले, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, बेंदा, बेसर के अलावा तीन हजार रुपए नकद, टीवी, वर्तन आदि सामान चुरा ले गए। रंजीत के अनुसार इसके अलावा छोटे भाई का भी सामान चोरी हुआ है। उसके आने के बाद ही नुकसान का सही पता चल सकेगा। रंजीत कहना है कि उसके यहां से कुल मिलाकर लगभग 10 लाख की चोरी हुई है।
इनसेट: –
पीड़ित का पड़ोसी बोला तुम्हारी चोरी की है मेरे बेटे ने
कायमगंज 12 फरबरी
गांव नरैनामऊ में यहां के निवासी रंजीत श्रीवास्तव के घर हुई सनसनी के चोरी की घटना में उस समय नया मोड़ आता दिखाई दिया । जब उसी के गांव के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के सामने कहा कि साहब किसी तरह की कोई कार्यवाही न करें । मैं इनका जितना नुकसान हुआ है । उसकी भरपाई करते हुए सारा सामान वापस कर दूंगा । क्योंकि यह चोरी मेरे ही लड़के ने की है । उसकी यह बात सुनते ही मौके पर मौजूद लोग भौच्चके रह गए । उसका कहना था कि मुझे इस बात की जानकारी तब हुई जब उसने देखा कि उसका लड़का बगैर किसी आमदनी के खूब खर्च कर रहा है । इस सनसनीखेज खुलासे के बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत होती रही ।
चोरी की घटना से आहत गृहस्वामी का कहना है कि आरोपी के पिता ने ही उसे चोरी की सूचना दी थी। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया गृहस्वामी पड़ोसी पर आरोप लगा रहा है। जांच में यह भी पता चला कि जहां जेबर रखा था। उस कमरे में दरवाजे ही नहीं लगे है। हर विंदुओ पर जांच की जा रही है। वहीं घटना का पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb