KAMPIL KAIMGANJ NEWS तीन घरों के ताले तोड़ की चोरों ने लाखों की चोरी

Picsart 23 09 19 19 31 18 195

KAMPIL KAIMGANJ NEWS- इससे पहले भी चंद रोज पूर्व नगर के मेन चौराहा स्थित दो दुकानों से चोर कर चुके हैं लाखों की चोरी – किन्तु खुलाशा अब – तक नहीं
कंपिल – कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 अगस्त2024
कस्बा कंपिल में अभी चंद रोज पहले ही मुख्य चौराहे पर स्थित दुकानों से हुई चोरी का पुलिस पता भी नहीं लगा पाई थी , कि तब तक बेखौफ चोरों ने अपने शातिराना अंदाज का परिचय देते हुए कस्बे के तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी जेवरात व अन्य सामान सहित लाखों की चोरी करके पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रश्न खड़ा कर दिया । अपनी मेहनत की कमाई चोरों द्वारा लूट लिए जाने के बाद जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को लिखित तहरीर दे अवगत कराया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी वाले घटनास्थलों का निरीक्षण किया । इसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए ।
कंपिल में कायमगंज रोड पर स्थिति नई गीतापुरम कालोनी से रिटायर्ड सैनिक के बंद मकान से इसी सोमवार वाली रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया । घर को खंगाल कर 60 हजार रूपये नगद, सोने की चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र, बंदूक का लाइसेंस, एक सोने की चैन एक जोड़ी झुमकी ‘ चुरा ले गए । गृह स्वामी नाहर सिंह अस्पताल में भर्ती अपने भतीजे को देखने गए थे । घर पर ताला लगा था । परिवार के अन्य सदस्य भी अपने मूल गांव कमरुद्दीननगर गए हुए थे । स्कूल जाने के लिए आये पुत्र ने टूटा हुआ ताला विखरा सामान देखा । तो उसने चोरी हो जाने की जानकारी अपने पिता को दी । जबकि दूसरी घटना में चोरों ने मोहल्ला माँझगांव, निवासी आकिब के बंद घर का ताला तोड़कर यहां से बीस हजार रुपए , तथा अन्य सामान चुरा लिया । गृह स्वामी राजमिस्त्री का कार्य करने धुमरी तथा पत्नी बच्चों के साथ अपने पिता के घर गांव निजामुद्दीनपुर गई हुई थी । पीडित ने बताया की उनके यहां तीन वर्ष पहले भी लाखों रूपये भी चोरी हो चुकी है । इसके बाद शातिर चोरों ने मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी मिथलेश के बंद मकान पर धाबा बोला यहां भी मेन गेट का तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर गृहस्थी का कीमती सामान समेट कर ले गए । एक साथ एक ही रात में तीन घरों से हुई चोरियों से पूरे क्षेत्र में भय युक्त आक्रोश व्याप्त हो गया है। चोरियों की सूचना मिलने पर सीओ जयसिंह परिहार ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी करने का प्रयास किया ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes