Kaimganj news –न बजेगा डीजे और न हो हुडदंग नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्यवाही

IMG 20240322 WA0085

Kaimganj news- संपन्न पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने शांति पूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने की अपील कर मांगा सहयोग

कायमगंज / फर्रूखाबाद ।
आयोजित पीस कमेटी की बैठक में तहसीलदार, व सीओ ने साफ कहा कि होली पर डीजे नहीं बजेगा। हुड़दंगियों पर संख्त कार्रवाई होगी।
आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्योहार को लेकर कोतवाली परिसर में सीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर भी मौजूद रहे। तहसीलदार व सीओ ने उपस्थित लोगो से कहा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। नगर व आसपास के क्षेत्र में लगभग 163 होलिका दहन स्थल है। सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। पालीथीन के प्रयोग से बचे। पानी का कम से कम प्रयोग कर पानी को बचाऐं। उन्होंने व्यापारियों व दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कोई भी दो पहिया वाहन चालक तीन सवारियां बैठाकर यात्रा नहीं करेगा। अगर ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने सभी एसआई को भी निर्देशित किया और कहा वे सभी अपने -अपने हल्के में त्यौहार के दिन मौजूद रहेंगे और त्यौहार को शातिंपूर्ण संपन्न कराएंगे। कोई उपपद्रव करता पकडा गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी हल्का इचार्ज को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्रों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और उसमें गांव के संभ्रात लोगो को जोड़े ताकि कोई घटना होने पर जानकारी मिल सके और घटना के बारे में सही कारण का पता चल सके। सीओ ने तेज आवाज वाले डीजे बजाने की मनाही की और कहा इसकी अनुमति नहीं है। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि नगर के श्यामा गेट पर सबसे बड़ी होली रखी जाती है। होलिका दहन से उपर से गुजर रहे बिजली के तारों में आग लग जाती और तार जलकर टूट जाते है । जिससे बिजली व्यवस्था बाधित हो जाती है। होलिका दहन से पहले ही तारों को और ऊंचा किया जाए ।ताकि बिजली व्यवस्था बाधित न हो सके। व्यापारी नेता मंसराम गुप्ता ने कहा त्योहार पर बिजली विभाग को कनेक्शन काटने से रोका जाए। बैठक में व्यापारी संजय गुप्ता, अमित सेठ, होरीलाल मिश्रा, पप्पू अग्निहोत्री, सागर गुप्ता, वरुण गंगवार, हिमांशू शर्मा, प्रिंस मिश्रा, प्रमोद शर्मा, झगडू यादव, राजीव यादव, जामा मस्जिद के इमाम हाफिज शाहनूर, हाफिज मूईन, आदिल खान, अदील खान जैन शाह, मसूद खां सहित क्षेत्रीय गांवों के प्रधानों के साथ लगभग आधा सैकड़ा से भी ज्यादा लोग उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes