KAIMGANJ NEWS – तम्बाकू उद्योग नगरी कायमगंज में सप्ताह में यह दूसरी बार एसआईबी की संयुक्त टीम ने की छापेमारी – मेन गेट बंद जारी है जांच
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज को एशिया की मशहूर एवं बड़ी तम्बाकू मंडी माना जाता है । यहां अन्य करोवार की अपेक्षा तम्बाकू का सबसे अधिक व्यवसाय है । वहीं इस क्षेत्र की भूमि में जो तम्बाकू उगाई जाती है । उसकी क्वालिटी अन्य स्थानों पर पैदा होने वाली तम्बाकू से ज्यादा अच्छी बताई गई है । इस कारोबार से तम्बाकू व्यवसाई ही नहीं अपितु हजारों किसानों एवं श्रमिकों तथा ट्रांसर्पोट वालों का रोजगार जुडा है । इस तम्बाकू व्यवसाय से जुडे व्यापारी माल की खरीद व उसको अगल अलग किस्मों में उपयोग के लिए तैयार कर माल को बाहर की मंडियों में विक्रय के लिए भेजते हैं । खरीदे गए माल के स्टाक को अपने खरीद माल के अभिलेखों में पूरा दर्शाते नहीं साथ ही करअपवंचना का असली खेल तैयार माल को विक्री के लिए बाहरी प्रांतों की मंडियों में भेजने पर शुरू होता है । भेजे जाने वाले माल को कर चोरी करके कम कीमत वाला दर्शा कर भेजा जाता है । इस बात का खुलाशा पिछले काफी समय से माल पकडे जाने पर हो चुका है । किन्तु अधिकतर मामले छापामार टीम तथा व्यवसाई के मध्य वार्ता के बाद जुर्माना लगाकर निपटा लिया जाता रहा है । वहीं यहां के कारोबारियों के यहां जीएसटी टीम पिछले समय से लगातार छापामारी कर रही है । जिससे तम्बाकू व्यवसाय से संबंधित व्यापारियों को परेशानी हो रही है । यहां तक कि वर्तमान समय में तम्बाकू कारोवार संकट के दौर से गुजर रहा है । खैर जो भी हो आज फिर एक बार
बुधवार को इटावा और फर्रुखाबाद की एसआईबी टीमों ने संयुक्त रूप से बाईपास मार्ग पर स्थित एक गोदाम में चल रही दो फर्मों राघव इंटर नेशनल और मानसी उद्योग की गोदामों पर छापा मारा। टीमों ने गोदाम में घुसते ही फाटक बंद कर कारवाई शुरू की। वहीं कंपिल रोड स्थित जानकी इंटरप्राइजेज पर भी छापा मारा। छापेमारी से तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कारोबारी अपने गोदामों एवं प्रतिष्ठानों में ताला डालकर इधर उधर चले गए । एक सप्ताह में दूसरी बार छापेमारी से तंबाकू कारोबारियों में खासी बेचैनी के साथ हड़कंप मच गया है। बारिश के कारण पहले ही कारोबार पूरी तरह ठप है। वहीं एसआईबी की छापेमारी से भी कारोबारी परेशान हैं। अभी 1 सप्ताह में हुई दूसरी बार छापेमारी से कारोबारी परेशान दिखे। समाचार लिखे जाने तक गोदामों के फाटक बंद कर अंदर टीमों द्वारा जांच पड़ताल कर माल तथा संबंधित अमिलेखों की जांच जारी थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb