KAIMGANJ NEWS संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा

Picsart 25 09 03 11 53 15 767

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला प्रेमनगर में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने पर परिजनों ने पुलिस और उसके मायके वालों को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

          घर के अंदर कमरे के बाहर खड़ी पुलिस लगी भीड़

Picsart 25 09 03 11 35 58 321
नगर के मोहल्ला बगिया पहलवान बाबा प्रेम नगर निवासी राजू मिश्रा वैद्य की पुत्रवधू किरन देवी पत्नी विट्ठल 25 का शव आज सुबह 4 बजे कमरे में रोशनदान में लटके फंदे पर लटकता मिला। जिसे देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन पड़ोसियों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने फॉरेंसिंक टीम को बुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल कमरे का निरीक्षण कर किरन के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका किरन के भाई हर्षित निवासी दरियावगंज ने बताया कि किरन की शादी 8 जनवरी 2020 को विठ्ठल के साथ हुई थी।

घर के बाहर लगी लोगों की भीड़

Picsart 25 09 03 11 32 14 085

उसके एक पुत्र सूर्यांश है । ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। आज बुधवार सुबह 5 बजे मोबाइल से सूचना मिली कि किरन ने फांसी लगा ली है तुम लोग आ जाओ। पिता वेद प्रकाश उर्फ करू मिश्रा व अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंचा तो देखा बहिन किरन का शव लटक रहा था पैर जमीन पर मुड़े हुए थे।

मौके पर पुलिस आ चुकी थी। वही पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

income tax filing

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes