KAIMGANJ NEWS – पूरे नगर कायमगंज के हर प्रमुख मार्ग पर तो जाम लगता ही है , अब तो शॉर्टकट गालियों वाले रास्ते भी आ चुके हैं जाम की चपेट में, फिर भी प्रशासन आखिर मौन क्यों?
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिधर देखो उधर पूरे नगर कायमगंज में सुबह से लेकर शाम होने तक जाम लगा हुआ ही दिखाई देता है । इस जाम के कारण नगर के निवासी तो परेशान हो ही रहे हैं , उनसे भी ज्यादा परेशानी का सामना यहां आने वाले लोगों को होता है। स्थिति तब बड़ी गंभीर हो जाती है , जब जाम में घंटा फंसे रहते हैं स्कूली बच्चे व मरीजों को लाने ले जाने वाली एम्बुलेंस गाडियां तथा उम्र दराज पुरुष और महिलाएँ । इसके अलावा यदि किसी को अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य से जाना हो तो यह सब जाम में फसकर घंटों परेशान होते हैं । = देखने में आता है कि तहसील पुलिया पुल गालिव से जामा मस्जिद चौराहा व यहां से मुख्य चौराहा से सीपी तिराहा तक वहीं टीपी चौराहा से रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन तक तथा टीपी चौराहा से मेन चौराहे के बाद गंगादरवाजा शिवाला भवन तक जाम लगा रहना आम बात हो चुकी है । = अब तो शार्टकट वाले मार्ग पटवनगली एवं पुरानी गल्ला मंडी चौराहा से जटवारा रोड़ भी जाम से अछूते नहीं हैं ।
इनसेट : –
क्या है जाम का मुख्य कारण
कायमगंज :-
नगर में जाम से उत्पन्न हो रही अव्यवस्था का असली कारण क्या है? तो इस बारे में लोगों का कहना है कि ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या ऊपर से इनके चालकों की मनमानी जाम का मुख्य कारण है , क्योंकि यह ईरिक्शे आडे तिरझे करके मार्ग पर हर जगह सवारियां लेने के लिए खड़े कर दिए जाते है । इसके अलावा नोइंट्री में व्यापारिक प्रतिष्ठानों व गोदामों तक लोड भारी वाहनों को ले जाना । इसके अलावा दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने नाली व पटिया से आगे सड़क के फुटपाथों पर बेंचें या अन्य कुछ रखकर विक्री का सामान रखना आदि अन्य और कुछ ऐशे कारण हैं जिनकी वजह से पूरा नगर जाम की चपेट में आता रहता है । = >लोगों का कहना है कि ईरिक्शों के मनमाने ढंग से चलाने पर प्रतिबंध लगा इनके नम्बर लगा रूट निर्धारित किए जाएं – नोइंट्री में भारी वाहनों के नगर में घुसने पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए । वहीं हर सप्ताह सघन चेकिंग अभियान चलाकर दूकानों के आगे फुटपाथों पर रखकर सामान की विक्री रोकने की नगर पालिका स्थाई व्यवस्था करे । साथ ही मुख्य चौराहों पर पुलिस गार्ड रहे ठीक इसी तरह मार्गों पर चलने वाले दोपहिया व अन्य वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा ना होने दिया जाए । यदि प्रशासन यह व्यवस्था करने में सफल हो तो जाम से निजात मिल सकती है । अन्यथा हर रोज लगने वाले जाम से उत्पन्न अव्यवस्था मरीजों महिलाओं स्कूली बच्चों सहिति आम आदमी के लिए परेशानी की स्थिति ही पैदा करती रहेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb