Kaimganj news –कायमगंज में बाढ़ का जलस्तर कुछ कम होने से राहत ,तो शमशाबाद में अभी भी दिखा रही है बाढ़ रौद्र रूप

Picsart 23 07 24 17 46 18 386

Kaimganj news- बाढ़ बढ़ी या घटी किंतु खुजली आदि संक्रामक रोगों का बढ़ने लगा प्रकोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 जुलाई
कायमगंज में जलस्तर घटा है वही शमसाबाद में रौद्ररूप धारण किए है। लगातार गंगा बैराज में छोड़े जा रहे पानी से ग्रामीणों में हलचल मची हुई है। बाढ़ प्रभावित गांव में पानी भरा होने से त्वचा से संबंधित रोग बढ़े है।
बीते दिनों गंगा के किनारे बसे गांव कुआखेड़ा, अजमतपुर, शाहआलमपुर आदि बाढ़ के पानी से घिर गए थे।, जिससे ग्रामीण परेशान हैै ।लेकिन कायमगंज क्षेत्र में रविवार से पानी के बेग में कमी देखी गई। इससे गांव से बाढ़ का पानी उतरने लगा है। लेकिन नरौरा बैराज से पानी और छोड़ा गया है। एक दो दिन बाद पानी फिर बढ़ जाएगा। अभी मुसीबत टली नहीं है। जैसे -तैसे बाढ़ पीड़ित अपना जीवन यापन कर रहे है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शमसाबाद में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है। दर्जनों गांव में पानी भरा है। मुंशीनगला, भगवानपुर गांव व रोड पर पानी चल रहा है। ग्रामीण नाव के सहारे रास्ता पार कर रहे है। बाढ़ के पानी के बीच बच्चे गांव में बनने वाली टंकी के लिए आए पाइप से नाव को बनाकर चलाने की कोशिश कर खेलते दिखे। लगातार पानी भरा होने से ग्रामीणों के पैरों में संक्रमण फैल रहा है। पैर की उगलियों में सूजन आ रही है। शरीर में खुजली की समस्याएं बन गई है। नीचे बाढ़ का पानी और आसमान से कड़ी धूप से सभी का बुरा हाल है। मवेशियों की चारे की समस्या सताए जा रही है। पशुपालक बाढ़ के पानी में जाकर चारे की व्यवस्था कर रहे है। वही पानी भरा होने से ग्रामीणों को शौचक्रिया के लिए बेहद दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है न जाने कब बाढ़ प्रकोप समाप्त होगा । तब जाकर उन्हें राहत मिल पाएगी। फिलहाल बाढ़ की विभीषिका से ग्रामीण जीवन अस्त व्यस्त होता चला जा रहा है। प्रशासन भी मदद करे ,तो भी समय का कष्ट दाई मंजर सभी के लिए परेशानियां खड़ा कर करता हुआ दिखाई दे रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes