KAIMGANJ NEWS पुलिस हिरासत से भागा युवक रात भर तलाश करने में जुटी रही पुलिस

Picsart 25 05 13 17 01 19 203

KAIMGANJ NEWS – युवक को नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने के आरोप के शक में पूछतांछ के लिए थी पुलिस को तलाश
– घर पर दविश दे रात को लगभग 11-30 बजे किया था गिरफ्तार – कोतवाली ले जाते समय वाइक फिसली उसी समय तालाब में छलांग लगा भाग गया युवक
– अचानक घटी स्थिति से सकते में आई पुलिस तालाब की सफाई करा – गोताखोरों की मदद से तालाब में ही युवक को खोजती रही
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह सनसनीखेज नाटकीय ढंग से घटी घटना कस्बा के पास बसे गांव कुवेरपुर निवासी रिजवान (25) से जुडी हुई बताई जा रही है ।

रिजवान पर मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त होने के आरोप का पुलिस को शक था । इसीलिए पुलिस ने सोमवार की रात उसके कुबेरपुर स्थित घर पर दविश दे रिजवान को हिरासत में ले लिया था । गिरफ्तार किए गए रिजवान पुत्र जाहिद को पुलिस वाइक पर बीच में बैठाकर कोतवाली ला रही थी । उसी समय रास्ते में गांव डुन्डीगढ़ी के पास अचानक वाइक फिसली जिससे पुलिस कर्मी भी गिर गए । पुलिस का कहना है उसी समय रिजवान पडोस में स्थित तालाब में छलांग लगाकर भाग गया । इस घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने उच्च अधिकारियों को दी । वहीं पुलिस ने न०पा० की सहायता से पंपिंग सेट चलवाकर तालाब का पानी निकलवाया तथा जेसीवी से तालाब में उगी खडी जलकुंभी को साफ कराते हुए शमशाबाद थाना पुलिस की मदद से बुलाए गए गोताखोरों से पूरे तालाब में रिजवान को तलाश कराया । करीब 10 से 12 घंटे तक चली खोजबीन के बाद भी रिजवान का पता नहीं चल पाया किन्तु सर्च के बाद यह साफ हो गया कि रिजवान तालाब में नहीं है वह उसी समय भाग कर कहीं दूसरी जगह चला गया होगा ।

इनसैट : –
क्यों लिया था हिरासत में, क्या कह रहे जिम्मेदार
कायमगंज : –
गांव कुवेरपुर निवासी रिजवान को हिरासत में लेने का कारण बताते हुए एसएचओ कायमगंज का कहना है कि उस पर मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त होने के आरोप का शक था इसीलिए पूछतांछ के लिए हिरासत में ले उसे कोतवाली लाया जा रहा था । वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजयसिंह ने कहा कि रिजवान नाम का व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था । उसने यह बात स्वंय स्वीकार की है जिसका वीडियो फुटेज पुलिस के पास है । उन्होंने कहा कि तालाब में पानी बहुत कम है डूबने की संभावना भी नहीं है रिजवान वाइक फिसलते ही तालाब के रास्ते अंधेरे का नाजायज फायदा उठाकर मौके से भाग कर कहीं जा छिपा है उसकी तलाश जारी है ।
इनसेट : –
बहिन का आरोप कि बिना केश दर्ज ही दविश दे पुलिस उठा ले गई
कायमगंज :-
आरोपी रिजवान की वहिन रिहाना का कहना है कि भाई रिजवान पर कोई केश दर्ज नहीं है फिर भी रात को प्रधान के नाम से बहाना कर पुलिस उसके घर में घुस कर रिजवान को पकड़ ले गई । उसका यह भी कहना था कि थोड़ी देर बाद पुलिस फिर उसके घर पर रात को ही आई । पुलिस को बताया कि रिजवान को तो आप ही ले गए थे वह घर पर नहीं है । जब दरवाजा नहीं खोला तो पडोस के मकानों की छत से पुलिस उसके घर में घुस गई । उसका कहना था कि दोनों बार जब पुलिस उसके घर में घुसी तो उस टीम में कोई भी महिला पुलिस कर्मी साथ नहीं लाई जबकि यहां घर पर महिलाएं मौजूद थीं ।
इनसेट :-
सीसीटीवी डीवीआर पुलिस ने लिए अपने कब्जे में
कायमगंज : –
रिजवान प्रकरण में फूंक फूंक कर कदम रख रही पुलिस ने दविश वाले घर के आसपास लगे एवं तालाव के ईदगिर्द लगे घरों व गोदामों के सीसीटीवी डीआरवी जांच के लिए कब्जे में ले लिए । इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ऐतिहातन सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में पडोसी थानों का पुलिस बल भी बुला लिया गया था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes