KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन्मदिन की खुशी भी एक प्रेरणादाई तथा सुखद क्षण की अनुभूति कराती है । वैसे तो लोग अपने घरों पर ही परिवारीजनों रिश्तेदारों तथा बुलाए गए मेहमानों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा करते हैं । किंतु इससे बिल्कुल अलग हटकर एक अनोखा उदाहरण पेश कर कंपिल क्षेत्र के प्राथमिक परिषदीय विद्यालय सवितापुर में कार्यरत शिक्षक सुनील राजपूत ने अपना जन्मदिन मना कर बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किएl शिक्षक सुनील राजपूत ने अपनी निजी व्यवस्था के खर्चे से स्कूल के छात्र व छात्राओ को ठंड के बचाव के लिए 29वें जन्मदिन अवसर पर 97 छात्र / छात्राओं को गर्म स्वेटर – मौजे तथा कैप आदि तौफे के रूप में बाँटे । ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय में अधिकतर वही बच्चे शिक्षा के लिए आते हैं । जिनके परिवार ज्यादा संपन्न नहीं होते ,अधिकतर मध्यम वर्ग के या फिर मजदूर वर्ग के बच्चे ही शिक्षा ग्रहण करने आते हैं । ऐसे बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र देकर शिक्षक सुनील राजपूत ने अनोखे अंदाज में अपना जन्मदिन मना कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है । जिसकी उनके स्टाफ तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है l जन्मदिन मनाने के इस कार्यक्रम अवसर पर ओपी पाल खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज, शिक्षक आर्येन्द्र यादव, शिक्षक विकास राजपूत, शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया कंपिल ब कायमगंज – सुरजीत – राहुल यादव – ओम शरण -पंकज कुमार -बालेंद्र सिंह तथा बच्चों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शिक्षक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए वितरित किए गर्म वस्त्रों जैसे अनूठे कार्य की प्रशंसा की है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb