कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 फरवरी 2023
प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए शासन स्तर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं भले ही अमल में लाई जा रही हों । किंतु जब तक छात्रों के अभिभावक उन्हें अच्छे संस्कार देने का भरसक प्रयास नहीं करते। तब तक बच्चों की शिक्षा के स्तर में सुधार होता शायद निकट भविष्य में भी संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। नई शिक्षा नीति के अनुसार कोई भी शिक्षक किसी भी बच्चे को हल्का दंड तक नहीं दे सकता। यहां तक की उसे तेजी से डांटना तक मना है। यह बात मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से उचित है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यह भी सत्य है कि बिना थोड़े बहुत भय के सही ढंग से बच्चा अनुशासन का मूल्य नहीं समझ पाता है। इसका मतलब यह नहीं कि बच्चे को प्रताड़ित करने की छूट दे दी जाए। ऐसा कदापि नहीं हो सकता और होना भी नहीं चाहिए। बिना किसी दबाव के जो बात नौनिहाल समझ सकता है। शायद वह दंड देकर इतनी आसानी से इस बदलते परिवेश में नहीं समझ सकता। ऐसे में विद्यालयों की व्यवस्था उसी के अनुरूप होनी चाहिए। लेकिन शिक्षकों को शिक्षण के अलावा अन्य सरकारी कामों में लगा कर यह कार्य भी पूरा नहीं किया जा सकता। खैर जो भी हो आज विकासखंड कायमगंज के परिषदीय विद्यालय मद्दूपुर में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जहां स्कूल के बच्चे बेर तोड़ने के लिए स्कूल परिसर के पास ही खड़े बेरी के पेड़ों पर चढ़े हुए थे ,और बेर तोड़ने में मस्त दिखाई दे रहे थे । हालांकि ऐसे बच्चों की संख्या बमुश्किल से तीन या चार ही थी। बाकी बच्चे स्कूल में बैठे पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया कि इस स्कूल में कुल 3 लोगों का स्टाफ है। इसमें से एक शिक्षक प्रशिक्षण पर हैं ,तो एक मैडम अपने घर पर थी। केवल एक शिक्षामित्र स्कूल के बच्चों को घेरकर पढ़ाने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रही थी। साथ ही वह स्कूल के अभिलेख रजिस्टर आदि भी पूरे करती जा रही थी। और यह काम करने वाली महिला शिक्षामित्र थी। उन्होंने बताया कि अभी मध्यान्ह भोजन वितरित कराया गया था।तीन चार बच्चे अपने घर पर खाना खाने की जिद करके स्कूल से चले गए थे। और वही जाकर बेरी के पेड़ पर चढ़ गए होंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि स्कूल समय में बेरी के पेड़ पर चढ़े बच्चे यदि गिरकर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाएं । तो इसका जिम्मेदार कौन होगा । तो उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि नियमानुसार तो इसके लिए जिम्मेदारी हमारी ही होगी ।लेकिन करें क्या बच्चे जिद करते हैं और कितना भी रोको लेकिन बे बाहर निकल ही जाते हैं। बात भी सही थी। जिस स्कूल में 3 लोगों की नियुक्ति हो और उसमें से केवल शिक्षामित्र ही पूरे स्कूल की जिम्मेदारी संभालेगा। दो पूर्णकालिक शिक्षक स्कूल के समय स्कूल में नहीं होंगे। तो फिर बच्चे तो अनुशासनहीनता करेंगे ही। ऐसे में करोड़ों का व्यय करके भी शासन जिस तरह का सुधार प्राथमिक शिक्षा में करना चाहता है। फिलहाल होता तो दिखाई नहीं दे रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb