KAIMGANJ NEWS लुट गया बेचारा , उजड़ सी गई उसकी दुनियां , तबाही का मंजर फिर भी नहीं बची संविदा वाली नौकरी

Picsart 25 05 06 10 22 12 296

KAIMGANJ NEWS – नौकरी पाने के खेत गिरवी रखा , जेवर बेचना पड़ा , तवाह हुआ परिवार पत्नी भी छोड़कर चली गई , स्थिति बदतर इतनी कि दो वक्त की रोटी तक के पड़ने लगे लाले
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बिजली विभाग में ठेके पर काम कर रहे कर्मियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक झटके में 56 कर्मचारियों को निकाल दिए जाने से कई परिवारों के सामने भूखमरी की नौबत आ गई है। अचरा क्षेत्र के फतनपुर गांव निवासी कृष्णकांत चतुर्वेदी उन्हीं में से एक हैं, जिनके घर अब चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। कृष्णकांत चतुर्वेदी ने ढाई बीघा खेत गिरवी रखकर 25 हजार रुपये में बिजली विभाग में ठेके पर नौकरी हासिल की थी। इससे पहले भी उन्होंने नौकरी के लिए पत्नी के जेवर तक बेच दिए थे। डेढ़ साल तक फर्रुखाबाद में और फिर कायमगंज टाउन में लाइनमैन के रूप में तैनात रहे। अप्रैल तक ईमानदारी से काम किया लेकिन अप्रैल में न वेतन मिला, न ही पीएफ का हिसाब। ऊपर से कंपनी ने चार मई को 56 कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब हालात यह हो गए हैं कि कृष्णकांत के घर में चार दिन से चूल्हा नहीं जला। राशन के गेहूं खत्म हो गए। दो बेटियां जो परिषदीय विद्यालय में पढ़ती हैं, स्कूल तो जा रही हैं, लेकिन पेट खाली है। पत्नी मायके चली गई। वह कहती हैं अब घर कैसे चलाएं? और कब तक दूसरों के भरोसे रहें? कब तक बोझ बने और रो पड़ी। उधर, ठेकेदार ने कृष्णकांत से फिर 10 हजार रुपये मांगे हैं, ताकि शायद नौकरी दोबारा मिल सके। लेकिन अब कुछ बचा ही नहीं है। मोहल्ले वालों का कहना है कि कृष्णकांत गहरे सदमे में है और रात-रात भर जागते हैं। शनिवार को बिजली उपकेंद्र पर निकाले गए कर्मचारियों ने धरना भी दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। एक्सईएन के समझाने पर धरना तो खत्म हुआ, लेकिन बेरोजगार कर्मियों की आंखों से उम्मीद भी खत्म होती जा रही है। प्रशासन से अपील की है कि कृष्णकांत जैसे अन्य सभी कर्मियों को न्याय मिले और उन्हें फिर से रोजगार उपलब्ध कराते हुए नौकरी पर रखा जाए।
कारण कि जब व्यक्ति के सामने दो वक्त की रोटी तक के लाले पड़ जाएँ तो जीवन जीने की हिम्मत भी जबाब दे जाती है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes