अनारक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनशन कर रही छात्राओं को जूस पिलाकर मदद का आश्वासन दे कराया धरना समाप्त

Picsart 22 09 30 16 34 34 514

– अनशनकारी एक छात्रा की बिगड़ी अचानक तबीयत कराया गया अस्पताल में भर्ती
कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 सितंबर 2022
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबंध विद्या मंदिर महाविद्यालय कायमगंज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने घोषित परीक्षा परिणाम को गलत बताते हुए पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए कॉलेज व विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारियों से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई ।लेकिन कहीं भी कोई सहारा या ठोस आश्वासन न मिलने पर मजबूर छात्राएं 23 सितंबर से तहसील परिसर में अनशन पर बैठ गई थी। जहां उनका अनशन उसी समय से लगातार जारी था । इसी बीच मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर अनारक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन रस्तोगी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 2 दिन पहले छात्राओं से मिले थे। उनकी कॉपियों की पुनर्मूल्यांकन की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से यथाशीघ्र कार्यवाही करने की मांग भी की थी । लेकिन प्रशासन ने विश्वविद्यालय को न तो कोई निर्देश दिया, ना ही किसी तरह की पहल की गई ।अनशन जारी रहा। छात्राओं के समर्थन में व्यापार मंडल कंछल गुट ने भी तहसील परिसर पहुंचकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए समर्थन की घोषणा कर दी थी। इसी बीच आज अंजली पुत्री दीपक निवासी रेलवे रोड कायमगंज…अनशन कारी छात्रा की तबीयत बिगड़ गई ।जिसे आनन-फानन पड़ोस में स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक छात्रा का उपचार जारी था। यह सूचना मिलते ही अनारक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिर अनशन स्थल पर पहुंचे । उन्होंने छात्राओं की स्थिति देखकर उनसे वार्ता की और आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों के समर्थन में शासन स्तर से लेकर यूनिवर्सिटी तक वार्ता करेंगे और हर संभव प्रयास करके कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराने की कोशिश की जाएगी । आप लोग अनशन समाप्त कर दें। अनारक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्निहोत्री तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री रस्तोगी के आश्वासन पर सहमत होते हुए छात्राओं ने अपना अनशन फिलहाल समाप्त कर दिया है। अनशन पर बैठी सभी छात्राओं को अनारक्षित समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जूस पिलाकर फिलहाल अनशन तो समाप्त करवा दिया। लेकिन छात्राओं के आक्रोश में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही थी ।बे कॉलेज प्रबंध तंत्र एवं यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर बार-बार गुस्से का इजहार कर रही थी।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes