KAIMGANJ NEWS – ना लगे किसी को भनक इसलिए टीम ने अपने बाहनों को गोदाम परिसर गेट के अंदर बंद कर खड़े करा दिए
– छापे के शुरू में कुछ देर तक हडकंप सी दिखी, किन्तु कुछ देर बाद तम्बाकू कारोबारी राहत महसूस करते नजर आए
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तम्बाकू नगरी कायमगंज के जौरा रोड पर स्थित तंबाकू व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार सायं काल इटावा जीएसटी टीम के एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र मोहन सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर सन्तोष वर्मा, डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह टीमों के साथ पहुंचे ।
जैसे ही छापामार जीएसटी दल तम्बाकू गोदामों पर पहुंचा वैसे ही कारोबारियों में हडकंप मच गया । घवराए से कारोबारी काफी परेशान नजर आ रहे थे । किन्तु कुछ देर बाद जब टीम ने अपने बाहन गेट खुलवाकर अंदर खड़े करा दिए , और जांच से संबंधित कागजात मांगकर बात चीत करनी शुरु कर दी , क्या बात हुई यह तो स्पष्ट नहीं हो सका किन्तु घवराए तम्बाकू कारोबारियों की घबराहट जरूर कम होती दिखाई दी । खैर जो भी हो इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की जा सकती । यहां आई जीएसटी टीम ने एक ही अहाते वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान परिसर में संचालित श्री साईं टुबैको ट्रेडर्स, एमएस शिव ट्रेडर्स, ममता ट्रेडर्स के यहां छापे मारे। छापामारी के वक्त टीमों ने मौके पर मौजूद वाहनों को गोदामों में बंद कर अन्दर से ताले डलवा दिए और कुछ बाहर खड़े रहे। उन्होंने प्रतिष्ठानों और अभिलेखों के साथ मौके पर मिली तंबाकू की मात्रा का मिलान शुरू कर दिया। जैसे ही जीएसटी टीमों के आने की खबर तंबाकू सिटी में फैली, व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे से पूछताछ करते रहे कि किस प्रतिष्ठान पर टीम पहुंची है और किन दस्तावेज़ों की जांच चल रही है।
दोपहर करीब दो बजे टीमों ने प्रतिष्ठानों पर दस्तक दी और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। मौके पर टीमों ने बिक्री रजिस्टर और जीएसटी चालानों की बारीकी से पड़ताल की। देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही। इस बीच तंबाकू से जुड़े बाजार में सन्नाटा पसर गया और आसपास के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर स्थिति की जानकारी लेने में जुटे रहे। जानकारी के मुताबिक इन प्रतिष्ठानों की जीएसटी टीम को कर अपवंचना की शिकायतें प्राप्त हुई थीं ।जिसके बाद एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई। टीमों ने मिले रखे मौजूद माल और अभिलेखों का मिलान कर जांच की, नतीजा वास्तव में क्या निकला यह केवल जीएसटी टीम ही बता सकती है । क्योंकि मीडिया को भनक लगते ही सर्तक सी हुई टीम ने गेट बंद कर जो करना था अन्दर ही जांच आदि कार्य किया । इस पूरी कार्यवाही में कहीं से भी पारदर्शिता नहीं दिखाई दे रही थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb