KAIMGANJ NEWS मौलवी पर धर्मांतरण के साथ निकाह कराए जाने के आरोप को युवती ने सिरे से नकारा

Picsart 25 07 14 06 37 31 721

KAIMGANJ NEWS- इस प्रकरण में गांव के कुछ हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने आरोप लगा की थी पुलिस से शिकायत किन्तु युवती के वयान बाद मामला शांत हो गया ।
कायमगंज /फर्रुखाबाद
लव जिहाद जैसी स्थिति बता पुलिस से शिकायत कर कहा गया था कि एक युवती का मुस्लिम युवक के साथ धर्म परिवर्तन करा कर मौलवी द्वारा निकाह कराया गया है ।

Picsart 25 07 13 19 06 26 160

इस मामले की सांप्रदायिक गंभीरता को भांप पुलिस सक्रिय हुई तो जांच एवं मौलवी तथा युवती के वयान के बाद पूरा प्रकरण फर्जी निकला । कायमगंज क्षेत्र के गांव जहानपुर का यह मामला चर्चा में उस समय आया जब धर्मान्तरण तथा निकाह का आरोप लगाया गया । इस पर पुलिस निकाह कराने के मामले में आरोपी बताए जा रहे मौलवी को थाने ले आई । जहां पूंछतांछ में मौलवी ने बताया कि धर्मान्तरण या निकाह की बात बिल्कुल नहीं है । उन्होंने स्पष्ट कहा कि हां युवती एक युवक के साथ उनके पास फातिया कराने आई थी , फातिया के बाद वह दोनों वहां से चले गए थे उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है । इस पर पुलिस ने उस युवती को भी कोतवाली बुला लिया । जहां महिला पुलिस के सामने गहन पूंछतांछ की गई । इस पर युवती ने आरोप को नकारते हुए कहा कि वह युवक के साथ फातिया कराने ही गई थी । पूरी तरह जांच के बाद युवती को कोतवाली में मौजूद मीडिया वालों के सामने लाया गया । पत्रकारों के सवालों के जबाव में भी युवती ने बगैर हिचक आरोप को खारिज कर पूरी बात स्पष्ट रूप से बताई । इसके बाद मामला शांत हो गया । युवती ने कहा कि गांव में बांटे गए लड्डू उसी फातिहा का प्रसाद थे । जिस पर वेवजह गांव के लोगों ने विना कारण पता किए हंगामा खड़ा कर दिया था ।इस सनसनी खेज मामले में क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि जांच की गई तो युवती ने धर्मांतरण या निकाह जैसी बात से स्पष्ट मना किया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes