KAIMGANJ NEWS टप्पेबाज महिला ने बैंक काउंटर से खाता धारक का झोला काट उड़ाए एक लाख रुपए

Picsart 25 07 15 16 44 32 176

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
शातिर टप्पेबाज महिला ने बैंक से रुपए निकालने गए खाताधारक का झोला काटकर1,00,000 रुपए पार कर दिए ।घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई ।

Picsart 25 07 15 16 07 33 422 Hi

पीड़ित खाता धारक अंसार खां पुत्र मदार खाँ निवासी कटरा रहमत खां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह ई-रिक्शा खरीदने के लिए 14 जुलाई को बैंक आफ इंडिया शाखा कायमगंज से रुपए निकालने गया था । उसने अपने खाते से1,00,000 रुपए का भुगतान प्राप्त कर झोले में रख लिया और वही काउंटर पर अपनी पासबुक कंप्लीट कराने एवं मोबाइल नम्बर की फीडिंग कराने लगा । इसी बीच किसी शातिर महिला ने ब्लेड से उसके झोले को काटकर उसमें रखीं ₹500 की दो गड्डियां, कुल1,00,000 रु० निकाल लिए । घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई । जिसमें एक महिला ब्लेड से झोला काटकर₹500 की दो गड्डियां निकालती दिखाई दे रही है । गड्डियां निकाल कर महिला ने रूपयों को दुपट्टे में लपेटा और मौके से चंपत हो गई।जब अंसार ने फीडिंग कराने के बाद झोला देखा तो उसके होश उड़ गए । उसने घटना की सूचना बैंक कर्मचारियों को दी तो उसी समय सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया । जिसमें महिला टप्पेबाजी कर रुपए निकलती दिखाई दे रही है । यह भी स्पष्ट हो रहा है कि रुपए निकालने के बाद उन रपयों को एक दुपट्टे में छुपा कर बैंक से भाग गई । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

Picsart 25 07 15 16 12 33 678

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes