KAIMGANJ NEWS सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान ने खोला मोर्चा
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत नरैनामऊ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह विकास नहीं बल्कि कथित भ्रष्टाचार है। पंचायत निधि में भारी गड़बड़ी के आरोपों ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है। पूर्व प्रधान विपुल राठौर उर्फ पपला ने पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) पर सरकारी धन के गबन और नियमों की अनदेखी कर अपनी चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पूर्व प्रधान द्वारा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजेंद्र प्रसाद को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि पंचायत सचिव ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर लाखों रुपये की धनराशि चुनिंदा फर्मों के खातों में ट्रांसफर कर दी।
बताया गया कि जिन कार्यों को कागजों में पूरा दिखाया गया है, उनकी वास्तविक स्थिति संदिग्ध है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि विकास के नाम पर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया।
पूर्व प्रधान ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार साक्ष्यों के साथ शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अधिकारियों की इस चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और अब मामला जनाक्रोश का रूप लेने लगा है।
खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, बार-बार आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का भरोसा डगमगाया हुआ है।
पूर्व प्रधान विपुल राठौर ने साफ चेतावनी दे कहा कि —”ग्राम पंचायत का पैसा जनता के विकास के लिए है, न कि किसी की निजी फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए। यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”
नरैनामऊ पंचायत का यह मामला सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है—
क्या शिकायतों के बावजूद भी भ्रष्टाचार पर लगाम लग पाएगी? या फिर फाइलों में ही दबकर रह जाएगा सच? -फिलहाल, निगाहें जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news ₹2.41 करोड़ की योजना से चमकेगी कुठला झील: डीएम ने दी सख्त चेतावनी—प्रकृति को नुकसान नहीं, तय समय में दिखे असर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 26 मार्च2026 जनपद फर्रुखाबाद के गांव नगला हूसा स्थित कुठला झील को[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बाराबंकी में सरेआम गोलियों की गूंज: शोएब किदवई की हत्या से दहला शहर
Uttar Pradesh news बाराबंकी / उत्तर प्रदेश (एंड टाइम्स न्यूज ) प्रदेश के जनपद बाराबंकी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दबंग मनचले पर नावालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप – शिकायत पुलिस से
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कोतबाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी अनु०जाति की महिला[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news अवैध खनन पर कड़ा प्रहार कर प्रशासन ने बिना शुल्क संचालित ईंट भट्ठा सीज कर की, JCB मशीन जब्त
Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- जनपद में अवैध खनन और उससे जुड़े परिवहन पर अंकुश लगाने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news पूर्व विधायक के घर विस्फोट मामले में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल को सील मिला आवास ‘ पुलिस कार्रवाई पर लगाया प्रश्न चिन्ह ?
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद जिले में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत की बुवाई के लिए बीज लेने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगादरवाजा दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर किया पुलिस ने हत्यारोपी गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS – जो बेटे की तरह किराएदार बनकर रहा मृतक दंपत्ति के मकान में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news वृहद वृक्षारोपण की तैयारी तेज, 40.82 लाख पौधरोपण का लक्ष्य किया निर्धारित फर्रुखाबाद
Farrukhabad news 25 मार्च 2026 फर्रुखाबाद में आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए वृहद वृक्षारोपण[...]
Mar