Kaimganj news –गंगा की बाढ़ ने लिया रौद्र रूप ,लगभग 24 गांव सैलाब की चपेट में, कमथरी गांव कराया खाली

Picsart 23 07 17 18 34 58 668

Kaimganj news – बाढ़ पीड़ित लोगों को मंडी समिति में बनाए गए राहत शिविर में किया जा रहा शिफ्ट
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 जुलाई 2023
नरोरा आदि स्थानों से गंगा व राम गंगा में छोड़े गए कई क्यूसेक पानी के कारण बाढ़ की विभीषिका अब रौद्र रूप धारण कर चुकी है । दी गई जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप सबसे अधिक है। तहसील प्रशासन ने यहां के गांव कमथरी को अब तक लगभग पूरी तरह खाली करा दिया है ।

Picsart 23 07 17 18 36 14 850

बाढ़ से घिरे लोगों को मंडी समिति में बनाए गए राहत शिविर में ठहराया जा रहा है। लगभग 24 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। प्रशासन ने गंगा के किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही कहा है कि यदि पानी और अधिक बढ़ता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जानी चाहिए। वही बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट करते हुए कहा गया है कि बे हर स्थिति पर नजर बनाए रखें और सूचना उपलब्ध कराते रहें। बाढ़ के भयावह मंजर को देखते हुए रविवार से ही एसडीएम कायमगंज, तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करना प्रारंभ कर दिया था, तथा आवश्यक राहत तथा दिशानिर्देश भी ग्रामीणों को दिए गए। बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन हर आवश्यक कदम उठा रहा है। अब तक लगभग बाढ़ में फंसे सभी लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक 20 परिवार शेष बचे थे । जिन्हें प्रशासन मंडी समिति में बनाए गए राहत शिविर में भेजने का प्रयास कर रहा था ।जहां उनकी व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ की इस भयानक विभीषिका से सबसे अधिक शमशाबाद का गंगा तराई क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। फिलहाल बाढ़ होने के बावजूद भी अभी तक कंपिल और कायमगंज क्षेत्रों में हालत उतनी गंभीर नहीं है जितनी की शमशाबाद तराई क्षेत्र में बताई जा रही है। इस बाढ़ आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों के लिए तो राहत शिविरों में व्यवस्था की जा रही है। लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घिरे लोगों का कहना है कि उनके पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। किसी तरह बेचारे ग्रामीण इन पशुओं की व्यवस्था बेहद गंभीर स्थिति में भी करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।
झनसैट:-
* बाढ़ की स्थित पर एक नजर=*
1- गंगा तथा रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है
2- जलस्तर बढ़ने से इन दोनों नदियों में उफान जैसी स्थिति बनती जा रही है
3- फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे बसे तकरीबन 24 गांव अब तक बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं
4- क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ की विभीषिका से खासे त्रस्त दिखाई देने लगे
5- इस इलाके की हजारों बीघे फसलें बाढ़ के सैलाब में समाती जा रही हैं
6- बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है
7- अब तक नरौरा बांध से 20 25 78 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है, जबकि बिजनौर बांध से 1643 85 क्यूसेक पानी थोड़ा जा चुका है ,इसी के साथ हरिद्वार बांध से भी 73 827 क्यूसेक पानी थोड़ा जा चुका है
8- एक सामान्य जानकारी के अनुसार रामगंगा नदी में अब तक22772 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
9- गंगा नदी का जलस्तर 136 -75 पर पहुंचकर, चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा
10- वही फर्रुखाबाद जिले में रामगंगा का जलस्तर बढ़कर 135 -75 पर पहुंच चुका है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes