Kaimganj news –सा०स०समिति बराविकू में किए गए गबन एवं घोटाला के जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों को भेजा जाए जेल =भाकियू

Picsart 23 07 27 17 29 12 067

Kaimganj news- भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने किसान पंचायत में लिए गए फैसले के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 27 जुलाई
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने मंडी समिति किसान भवन में किसान पंचायत की और प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत निर्णय के आधार पर कहा कि कायमगंज क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लिमिटेड बराबिकू में समिति के सचिव व अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने किसान हितों पर सीधा कुठाराघात करते हुए समिति से बड़े पैमाने पर गवन तथा घोटाला किया है । इसलिए समिति पर किसानों के साथ हुए गड़बड़झाला में दोषियों को जेल भेजा जाए । किसान पंचायत की जानकारी पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
गुरुवार को मंडी समिति स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह (एडवोकेट )की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बराबिकू के दो पूर्व सचिव समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने सैकड़ों किसानों के नाम कर्ज दिखाकर रुपया फर्जी तरीके से चढ़ा दिया है। जब किसानों के पास नोटिस आए तो उन्हे पता चला। कुछ किसानों ने रुपया जमा किए ,तो उन्हे जमा की रसीद भी नहीं दी गई। किसानों ने सहकारी बैंक के मैनेजर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाए और सहकारी समिति में धांधली करने वाले दोषियों को जेल भेजा जाए। इस अवसर पर अन्य कई समस्याएं भी उठाई गई। पंचायत की जानकारी पर एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा मंडी समिति पहुंचे थे। जहां किसानों ने बराबिकू सह० समिति में गड़बड़झाला से संबंधित ज्ञापन सौपा। पंचायत में मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह, रामादेवी, नौरंगी लाल, सियाराम, सूरजपाल सिंह शाक्य, राजवीर सिंह, अमर सिंह, रामनरेश, राजेश कुमार, रामभरोसे, लालाराम, रामचरन राजपूत, प्रेमचंद्र सक्सेना, होरीलाल, जयदेव सिंह, रजनीश शाक्य, सेनापति आदि भारी संख्या में किसान तथा संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes