KAIMGANJ NEWS अवैध मिट्टी खनन माफियाओं की तकरार मारपीट से खूनी संघर्ष तक पहुंची

Picsart 25 08 03 07 25 10 676

KAIMGANJ NEWS – सफेदपोश सत्ता संरक्षित गुटों के एक गुट ने दूसरे गुट के मिट्टी खनन कर्ता व उसके ड्राईवर को पीट कर किया रक्त रंजित
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन चर्चाओं तथा मीडिया की सुर्खियों के बाद भी सत्ता दल के सफेद पोशों द्वारा संरक्षित अवैध मिट्टी खनन माफिया क्षेत्र में पिछले काफी लम्बे समय से अवैध मिट्टी खनन कारोवार करते चले आ रहे हैं। इनमें विवाद तब शुरू हुआ जब खनन कारोबार पर अपना – अपना एकाधिकार जमाने का लालच पैदा हो गया । यहीं से रंजिश तथा एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास शुरू हो गया ।

Picsart 25 08 03 07 25 47 924

जो आज खूनी संघर्ष में बदल गया ।, एक गुट ने दूसरे गुट के ठेकेदार को सरेआम लोहे की राड़ों से धुनकर लहूलुहान कर दिया जब तक, मौके पर पहुंची पुलिस तब तक हमलावर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे । घटना के संबंध में बताया गया कि :-
कायमगंज दिल्ली बाई पास रोड पर एक युवक को गाड़ी से खींचकर लगभग आधा दर्जन युवकों ने लोहे की राड़ों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दिन दहाड़े व्यस्ततम् सड़क पर मारपीट की घटना से दोनों ओर भारी भीड़ जमा हो गई। आवागवन ठहर सा गया ।उसके बावजूद हमलावर मारपीट करते रहे। घटना की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची हमलावर भाग चुके थे।
सीएचसी में इलाज के दौरान घायल हुए मनोज यादव पुत्र विजय निवासी मोहल्ला दत्तूनगला ने बताया कि नगर के बाईपास रोड पर शाम 5 -45 बजे वह अपनी गाड़ी से जा रहा था । तभी उसे शमशाबाद निवासी दिनेश व अंकुर और अनमोल ने 6-7 अज्ञात लोगों के साथ घेर लिया और गाड़ी से उतार कर लोहे की राड़ों से उसे व उसके ड्राइवर ऋषभ को पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना उसने कोतवाली जाकर दी। जब तक पुलिस पहुंची हमलावर भाग चुके थे।
घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि ये मिट्टी के अवैध खनन को लेकर चल रही गुट बाजी के कारण हुआ है । कुछ समय पहले मनोज यादव की जेसीबी और ट्रैक्टरों को मनोज गंगवार निवासी नरैनामऊ द्वारा खनन अधिकारियों से पकड़वाया गया था। उसके कुछ ही दिन बाद ही मनोज गंगवार की जेसीबी और ट्रैक्टरों को दूसरे गुट द्वारा पकड़वाया गया था। तभी से दोनों गुटों में रंजिश शुरू हुई थी। जिसने आज खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes