KAIMGANJ NEWS ओमनी बैन में लगी आग , चालक मौके से भागा -मचा हडकंप

IMG 20250802 WA0442

KAIMGANJ NEWS – आग का उठती लपटें तेज बर्षा के पानी से शांत हो गई । संभावना व्यक्त की जा रही है कि आग गैस रिफलिंग करते समय लगी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आज कायमगंज क्षेत्र के अचरा सड़क मार्ग से संबद्ध लिंक रोड उलियापुर पर खडी एक ओमनी कार अचानक धूँ – धूँ कर जलते हुए तेज लपटों से घिर गई । घबराया कार चालक गाडी छोड़ मौक से भाग गया । बताया गया कि घटना
कायमगंज – अचरा रोड़ पर स्थित लुधैइया विजली पावर हाउस के पास से ऊलियापुर जाने वाले मार्ग पर घटित हुई । जहां एक ओमनी कार अचानक धूं – धूं कर जलने लगी। आग की उठती लपटें देख मार्ग पर आ जा रहे लोगों तथा स्कूल जाने वाले बच्चों की भीड़ लग गई। कुछ बाइक सवार गांव की तरफ से आ रहे थे ।उन्होंने जलती कार को देखा तो वे अनहोनी आशंका से घवराकर बाइक छोड़ भाग निकले । कार से काफी ऊँची लपटें उठ रही थी साथ ही पटाखा विस्फोट जैसे हल्के हल्के धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी ।
पडोस के ग्रामीणों ने बताया कि कार में गैस सिलेंडर से रिफलिंग की जा रही थी । रिफलिंग करते समय ही गाड़ी में आग लगी है । आग बुझाने का प्रयास किया जाता कि तब तक अचानक हुई तेज बर्षा से आग बुझकर शांत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर पता लगाने का प्रयास किया । किन्तु अब तक यह ज्ञात नहीं हो सका कि गाडी किसकी है और यहां लेकर चालक क्यों आया । बरहाल पुलिस वैन स्वामी तथा अन्य बातों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]