KAIMGANJ NEWS अर्ध विक्षिप्त का शव खोदी गई निहास में पड़ा मिला

Picsart 24 07 07 15 52 02 026

KAIMGANJ NEWS- मृतक को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे – तीन दिन पहले हुआ था घर से गायब
– परिजनों ने घटना के लिए किसी पर भी ना तो शक किया और ना ही किसी पर लगाया किसी तरह का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 जुलाई2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कला खेल बारादरी के पास स्थित एक ईंट भट्टे के पास खोदी गई निहास में लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा । शव मिलते ही चर्चा फैल गई । मौके पर लोग पहुंचे ।

Picsart 24 07 07 15 50 43 918
उन्होंने मृतक की शिनाख्त गांव कटरा रहमत खां निवासी 26 वर्षीय सुरेश पुत्र स्व० हरिश्चंद्र जाटव के रूप में की । सूचना पर मृतक के परिजन तथा कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई । मृतक के मझले भाई राजीव ने बताया कि मृतक उसका भाई सुरेश है । भाई के अनुसार सुरेश जहां अर्ध विक्षिप्त था – वहीं उसे मिर्गी के दौर भी पड़ते थे । वह तीन दिन पूर्व घर से निकल गया था । तब से लौट कर वापस नहीं आया । मृतक के भाई राजीव के मुताबिक इससे पहले भी वह घर से चला गया था । उस समय तो वापस आ गया था । मृतक के माता-पिता तथा बड़े भाई राजबहादुर की पहले ही मौत हो चुकी है । मौके पर जमा भीड़ में से कुछ लोग आशंका व्यक्त करते हुए कह रहे थे कि अर्धविक्षिप्त घूमता हुआ यहां पहुंचा होगा और उसी समय उसे मिर्गी का दौरा आने के कारण वह अचेत होकर निहास में भरे पानी के गड्ढे में गिरा । जिससे उसकी मौत हो गई । मौके पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर राजेश सिंह तथा कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी ने परिजनों से वार्ता के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण गुजर वसर के लिए मेहनत मजदूरी करके ही अपना जीवन निर्वाह करते थे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes