Kaimganj news –कायमगंज रेलवे ट्रैक के पास मिला शव मैनपुरी के चौपहिया वाहन चालक का निकला

Picsart 23 08 19 16 06 18 783

Kaimganj news- मृतक की कार पश्चिमी रेलवे केबिन के पास खड़ी मिली जबकि उसका शव वहां से कुछ दूरी पर पड़ा देखा गया
– सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मौके पर, घटनास्थल पर आए परिजनों ने की शव की शिनाख्त
कायमगंज/ फर्रूखाबाद 19 अगस्त 2023
जनपद मैनपुरी के एक कार चालक का शव चीनी मिल के निकट रेलवे ट्रैक के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। मृतक की कार पश्चिमी रेलवे केबिन के पास खड़ी मिली ।

घटना की जानकारी पर सीओ समेत कोतवाली फोर्स मौेके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की।
शनिवार की सुबह चीनी मिल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव लोगो को दिखाई दिया। मौके पर भीड़ लग गई। शव की जानकारी पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच परिजन भी पहुंच गए और शव देख कर चीत्कार करने लगे। जहां जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला गड्ढ़ा निवासी अजय ने ,मृतक पवन की शिनाख्त अपने छोटे भाई के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि पवन कार चालक है। शुक्रवार की शाम वह कायमगंज बुकिंग की कहकर निकला था। जब वह नहीं लौटा तो खोजबीन की। कार में जीपीएस लोकेशन कायमगंज दिखाने पर वह लोग यहां पहुंचे। जहां पश्चिमी केबिन के पास उसकी कार खड़ी देखी। वहां आसपास के लोगो ने बताया कि एक शव ट्रैक के पास मिला है। इस पर वह लोग मौके पर पहुंचे। जहां देखा शव उसके ही भाई पवन का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट:-
*कार चालक की मौत की घटना कुछ पेचीदा सवाल खड़े कर रही है- जिनकी पुलिस जांच करने में जुटी*
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 अगस्त
मैनपुरी जिले के कार चालक पवन की मौत के मामले में पुलिस अनुमान लगा रही है कि पवन की मौत के बाद शव यहां लाया गया या फिर यहीं पर उसकी मौत हुई , क्योंकि मृतक की कार वहां से कुछ दूर पर खड़ी पाई गई। शव मिलने और कार खड़ी होने के बीच काफी फासला है, तो फिर मृतक का शव यहां कैसे पहुंचा।
शव चीनी मिल के पीछे राहगीरों को दिखाई दिया, ।क्या मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई या फिर यहीं आकर उसने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या करके शव को घटनास्थल पर लाकर फेंका गया। आखिर अपनी कार छोड़कर मृतक वहां तक क्यों जाता, यह कुछ ऐसी बातें हैं, जो घटना को बार-बार मोड कर मौत के पीछे कई सवाल उठा रही हैं।
घटनास्थल से कार मिलने की दूरी करीब सात सौ मीटर से अधिक है। सवाल है कि यदि युवक ने आत्महत्या की तो वह पास में ही स्थित रेलवे ट्रैक पर जा सकता था ।लेकिन वह सुनसान इलाके की तरफ गया। यदि कार चालक बुकिंग लेकर आया था। तो बुकिंग पर कार लेकर कायमगंज आने वाले कौन लोग थे? परिजनों का कहना है मृतक की शादी नहीं हुई थी। हालांकि यदि आत्महत्या है ,तो इसकी वजह क्या हो सकती है। मौत को लेकर परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति कुछ हद तक साफ होगी। मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes