कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 31 मार्च 2023
आवेश में आकर आदमी कभी-कभी अपना विवेक ही खो देता है, और ऐसे में वह कानून विरोधी तथा दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाला कोई भी कार्य करने पर उतारू हो जाता है। ऐसा ही मामला आज फिर एक बार सामने आया। जिसमें कानून व्यवस्था से बेपरवाह हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से बीमार व्यक्ति को गोद कर लहूलुहान कर दिया। घटना कायमगंज नगर के पास बसे गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली की बताई जा रही है। यहां की निवासी महिला लक्ष्मी अपने हमलावर के हमले से गंभीर रूप से घायल पति को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए कायमगंज के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहां उसने बताया कि उसके 30 वर्षीय पति नीरज पुत्र कुंवरपाल प्रजापति बीमार होने के कारण घर पर लेटे थे, और वह जरूरी सामान लेने बाजार गई थी । लौट कर आई तो देखा कि उसका पति खून से लथपथ पड़ा है। उसने बताया कि वैसे तो उसकी किसी से भी ऐसी रंजिश नहीं है। जो इतनी बेरहमी से उसके पति को गडासे से गोदकर मरणासन्न कर दे। लक्ष्मी ने बताया कि लेकिन न जाने क्यों जब वह घर पर नहीं थी। अकेले पति को पाकर उसी के गांव का निवासी रामशरण पुत्र महेश श्रीवास्तव उसके घर में घुस आया और उसने गडासे से कई प्रहार कर उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका कहना है कि हमलावर रामशरण उसके पति की हत्या करना चाहता था। इसीलिए उसने कई प्रहार किए और यह समझकर की नीरज मर चुका है। तब जाकर वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb