Farrukhabad news होली, रमजान व ईद को लेकर प्रशासन सख्त, शांति कमेटी बैठक में दिए गए कड़े निर्देश नई परंपरा नहीं, नई जगह नहीं—अमन-चैन से त्योहार मनाने की अपील

IMG 20260223 WA0397

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 23 फरवरी 2026
आगामी त्योहार होली, रमजान एवं ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों को लेकर किसी प्रकार का विवाद न होने पाए। किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं किया जाएगा और कोई भी जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा। धार्मिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से रंग डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सभी होलिका स्थलों पर लटके बिजली के तार दुरुस्त कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग पर रोक लगाने की बात कही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान सभी स्वास्थ्य सेवाएं चाक-चौबंद रहें। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को होली के अवसर पर साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कैटल कैचर के माध्यम से आवारा पशुओं को पकड़ने के आदेश दिए गए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि सभी दमकल वाहनों की जांच करा ली जाए तथा उनमें पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार परंपरा व मर्यादा के अनुरूप मनाएं और किसी भी प्रकार का उल्लंघन न करें।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निर्देश दिए कि सभी थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से प्री-रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किए जाएं, जिसमें जबरदस्ती रंग न डालने, शांति से होली खेलने और सभी त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील हो। उन्होंने अफवाहों से सावधान रहने, किसी भी समस्या पर 112 पर कॉल करने, मोटरसाइकिल से हुड़दंग न करने तथा तेज आवाज में डीजे न बजाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित संबंधित अधिकारी एवं शांति कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की लापरवाही ने किसान की कमर तोड़ी, ‘शॉर्ट सर्किट’ की चिंगारी से खाक हुई मेहनत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के नरसिंहपुर में कोहराम: पूर्व सैनिक के सवा बीघा गेहूं जलकर राख,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा को मिली मजबूती : मदारपुर प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पुस्तकों का वितरण, साक्षरता को बढ़ावा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जल जीवन मिशन पर उठे सवाल: अधूरे कार्य से परेशान ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

KAIMGANJ NEWS – ठेकेदार पर कार्य पूरा ना कराने एवं गुणवत्ता हीन सामिग्री का प्रयोग[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS चूल्हे की चिंगारी बनी शोला, छप्पर में लगी भीषण आग—बाइक समेत पूरी गृहस्थी हुई राख

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद क्षेत्रीय ग्राम दुंदीनगला में एक मामूली सी चिंगारी ने ऐसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गरीब मजदूर की जमीन पर दबंग भाई का कब्जा ब 50,500 रुपये हड़पने का आरोप

KAIMGANJ NEWS -प्रशासन से कार्रवाई की गुहार, जानमाल की सुरक्षा की भी मांग कायमगंज/फर्रुखाबाद तहसील[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ई-लॉटरी से 13 शराब, कंपोजिट व भांग दुकानों का निष्पक्ष आवंटन, 240 आवेदकों ने दिए थे आवेदन पत्र

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश , जनपद में आबकारी विभाग द्वारा देसी शराब, कंपोजिट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जे पर बड़ा एक्शन: गंगा किनारे की जमीन से काटी गई फसल, अब होगी खुली नीलामी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद – (द एंड टाइम्स न्यूज ) तहसील क्षेत्र कायमगंज मे गंगा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes