Kaimganj News: लड़की गायब करने बाले आरोपियों ने, पिता को गन पॉइंट पर धमकाया, पीड़ित ने खाया जहर हालत गंभीर

Kaimganj News

– नाबालिक बेटी गायब करने वालों के विरुद्ध दी गई तहरीर पर पुलिस ने समय रहते नहीं की कोई कार्यवाही = घटना ने लिया नया मोड़, भयभीत पिता हुआ आत्म हत्या जैसा घातक कदम उठाने को मजबूर, लोहिया रेफर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 अक्टूबर 2022
यह सनसनीखेज तथा पुलिस की लापरवाही को उजागर करने वाली घटना कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती तथा इसी मोहल्ले के पड़ोसी मोहल्ला सधवाडा से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है । उसके अनुसार मोहल्ला नई बस्ती की निवासिनी एक महिला ने कोतवाली कायमगंज में तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष होगी। अपने पिता को खाना देने गई थी। लौट कर घर वापस नहीं आई।

काफी देर हो जाने पर मुझे तथा मेरे पति को चिंता हुई। हम सब लोगों ने मिलकर अपनी बेटी को संभावित हर स्थान पर तलाशा। लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित महिला का कहना है, उसी समय मालूम हुआ कि उसकी बेटी को आए दिन टोका – टाकी करके परेशान करने वाले मोहल्ला सधवाड़ा निवासी शिवम पुत्र बबलू गुप्ता तथा उसका चाचा राजन, दो अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर रास्ते से ही कहीं गायब कर दिया है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर एनसीआर तो दर्ज कर ली । लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया । पुलिस की लापरवाही के चलते घटना ने उस समय ,गंभीर रूप से, नया मोड़ ले लिया। जब पीड़ित महिला के अनुसार गायब बेटी का पिता किसी काम से नगर के पड़ोस में स्थित पुराना नकाशा की तरफ गया था। उसी समय शिवम उसके चाचा राजन तथा उन्हीं दो अज्ञात, इन सभी चारों लोगों ने तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी दे, बहुत अधिक भयभीत कर, पीड़ित से लड़की प्रकरण में की गई कार्यवाही पर समझौता करने का दबाव डाला। आरोप है कि उसे तथा उसकी पत्नी एवं गायब होने के बाद शेष बची चार बेटियों को भी जान से मारने की धमकी दी गई ।

महिला का कहना है कि उसके कोई बेटा नहीं है। 5 पुत्रियां हैं। जिनमें से एक बेटी को इन लोगों ने गायब कर दिया है । इनकी धमकी तथा किए गए बेहद अभद्र व्यवहार से भयभीत होकर मेरे पति ने जहर खाकर आत्महत्या करना ही उचित समझा होगा। महिला के अनुसार बेटी को गायब करने तथा पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देने की स्थित के लिए आरोपी ही पूरी तरह जिम्मेदार हैं। इस मामले को यदि पुलिस शुरू में ही गंभीरता से ले लेती। तो शायद बेटी के पीड़ित पिता को जहर खाकर आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता । जब पुलिस को आज यह पता चला की नई बस्ती निवासी पीड़ित व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है । और वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती करा दिया गया है।

यह सुनते ही पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। तत्काल पुलिस पीड़ित से मिलने अस्पताल पहुंच गई ।जब तक पुलिस पहुंची और उससे मिली ।किंतु तब तक जहर पीड़ित की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। ऐसी स्थिति में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जहर पीड़ित को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

इस तरह दबंगों की दबंगई तथा पुलिस की लापरवाही के चलते एक व्यक्ति को आत्महत्या करने का प्रयास करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना पूरे नगर तथा क्षेत्र में सनसनी के साथ चर्चा का विषय बनी हुई है।

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

Kaimganj News: घायल नाती के सदमें में दादी ने तोड़ा दम
Kaimganj News: महिलाओं को देख अश्लील फब्तियां कसने वाला मजनू चढ़ा पुलिस के हत्थे
Kaimganj News: अलग-अलग पाँच जगह हुआ विवाद, मामला मारपीट तक पहुंचा ,सभी मामलों की= रिपोर्ट दर्ज
Kaimganj News: बीमार सजायाफ्ता मुजरिम की एंबुलेंस पलटने से हुई मौत
Kaimganj News: भैया दूज रस्म के बाद बहिन के घर से वापस आ रहे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 0

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes