KAIMGANJ NEWS लेखपाल ने जम कर पी दारू फिर वेहोश हो गिर पड़ा सड़क किनारे

Picsart 25 01 20 08 19 47 173

KAIMGANJ NEWS – शराबी लेखपाल का मामला रोशनाबाद क्षेत्र का है – शराबी लेखपाल राहुल सोमवंशी को उठाकर लाए नायब तहसीलदार ने कराया सीएचसी में भर्ती

कायमगंज / फर्रुखाबाद
मिल गई नौकरी होने लगी अतिरिक्त आमदनी तो शुरू हो गयी शराब की आदत जिसका ताजा नमूना शराब के नशे में चूर हो सड़क के किनारे पड़ा मिला रोशनाबाद ( तह ० कायमगंज ) क्षेत्र का लेखपाल राहुल सोमवंशी – इस शराबी लेखपाल को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने लाकर सीएचसी में भर्ती कराया । इस सरकारी सेवक की शासकीय सेवा नियमावली के विपरीत आचरण वाली घिनौनी हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है । जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं ।

जनसामान्य का कहना है कि जब सरकार के कर्मचारी स्वयं अपने आचरण से गिर जाएंगे और अनुशासन में नहीं रहेंगे , तो आम जनता उनसे न्याय और सेवाभाव की उम्मीद कैसे कर सकती है। सरकारी अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करें । साथ ही अनुशासित रूप से सार्वजनिक विश्वास को बनाए रखें। लेकिन इस प्रकार की घटनाएं न केवल प्रशासनिक तंत्र को कमजोर करती हैं, बल्कि जनता के मन में आक्रोश भी पैदा करती हैं। लोगों का सुझाव है कि इस मामले को गंभीरता से ले एसडीएम को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह जरूरी है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने दायित्वों व कर्तव्य की सीमा में ही रहे । प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा, जिससे सरकारी पदों की गरिमा और जनता का विश्वास कायम रह सके।उन्हें सदैव आभास होता रहे कि सरकारी पद केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि कर्तव्यों और अनुशासन का प्रतीक है। प्रशासनिक अधिकारियों को यह समझना होगा कि उनका हर कदम जनता के विश्वास को मजबूत या कमजोर कर सकता है।
*= कहां के मूल निवासी हैं यह दारू प्रेमी=*
– सड़क किनारे नशे से बदहाल मिले लेखपाल राहुल सोमवंशी पुत्र प्रमोदकुमार मूल निवासी जनपद मुख्यालय फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली के बताये जा रहे हैं। जिन्हें सीएचसी में नायब तहसीलदार द्वारा लाकर भर्ती कराया गया । यहां से इस सुरा प्रेमी को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes