KAIMGANJ NEWS ➡️ जनगणना प्रशिक्षण बना तनाव का मैदान, सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर
कायमगंज, फर्रुखाबाद (ब्यूरो)।
नगर के एक निजी स्कूल में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शिक्षक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। हालात तब और गंभीर हो गए, जब उनकी नाक से तेज़ी से खून बहने लगा। यह दृश्य देख प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए और मौके पर हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में साथियों ने शिक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड शमसाबाद के जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर तराई में तैनात शिक्षक ललित कुमार, निवासी जसमई (थाना मऊदरवाजा), निजी स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत होकर गिर पड़े।
ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि शिक्षक का ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया था, जिससे नाक से रक्तस्राव शुरू हो गया।
इनसेट: तहसीलदार पहुंचे, लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर तुरंत सीएचसी पहुंचे और शिक्षक का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि ललित कुमार पंचायत चुनाव में बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं और साथ ही जनगणना प्रशिक्षण में शामिल थे।
तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षक को पूर्व में भी ऐसी स्वास्थ्य समस्या हो चुकी है। इनसेट: अब दूसरे कर्मी को मिलेगी जिम्मेदारी
तहसीलदार ने कहा कि शिक्षक की हालत को देखते हुए फिलहाल उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि जनगणना प्रशिक्षण और विभागीय कार्य प्रभावित न हो।
✍️ ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव | दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep