Farrukhabad news फर्रुखाबाद |
* जमीनी विवाद बना खून का कारण*
जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
* भतीजे के नाम जमीन करने से था नाराज*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अर्राहपहाड़पुर निवासी रामसनेही ने अपनी जमीन अपने भतीजे के नाम कर दी थी। इस फैसले से उनका बेटा ओमकार बेहद नाराज था। उसे आशंका थी कि उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा, जिससे वह गुस्से और लालच में अंधा हो गया।
* साजिश रचकर उतारा मौत के घाट*
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओमकार ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के भतीजे देवेन्द्र ने थाना मऊदरवाजा में नामजद तहरीर दी।
* पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में गिरफ्तारी*
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए (मु0अ0सं0 163/2026, धारा 103(1) बीएनएस) जांच शुरू की। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और डीआईजी हरीश चन्दर के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
* पूछताछ में कबूला जुर्म*
पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पिता द्वारा जमीन भतीजे के नाम किए जाने से आक्रोशित होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
* टीम की सक्रिय भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अनुज तिवारी, सरताज अहमद, सुभाष पाण्डेय तथा कांस्टेबल विनीत और अभिषेक की अहम भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug