Kaimganj News: रैली निकाल ,प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर ,जैन समाज ने सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल घोषित करने का किया कड़ा विरोध

Picsart 22 12 21 14 11 22 294

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 दिसंबर 2022
झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखर जी को पर्यटक स्थल घोषित करने पर लगभग पूरे देश का दिगंबर जैन समाज आक्रोशित दिखाई दे रहा है। इस समाज ने घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सड़कों पर उतर कर विरोध व्यक्त करते हुए रैली निकाली ।

INCOMETAX

रैली में जैन समाज के पुरुषों महिलाओं यहां तक कि बच्चों की भी उपस्थित काफी संख्या में दिखाई दे रही थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन जैन धर्मावलंबियों ने उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह को सौंपा। सौंपें गये ज्ञापन में श्री दिगंबर जैन समाज समिति ने कहा है कि जैन धर्म के तीर्थ शिरोमणि श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने पर बे कड़ा विरोध व्यक्त कर रहे हैं ।

gst
kaimganj news

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि जैन धर्म के तीर्थ राज श्री सम्मेद शिखर जी जो कि जैन धर्म का सबसे पवित्र स्थान माना गया है। इसको झारखंड सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित करने का निर्णय लिया है। झारखंड सरकार के इस निर्णय का समस्त जैन समाज विरोध करते हुए निंदा करता है ,और झारखंड सरकार से अपने इस निर्णय को बदलने का आग्रह भी करता है। उनका कहना है कि समस्त जैन समाज अहिंसात्मक उपाय के माध्यम से भारत बंद का आवाहन कर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता है, की तीर्थ क्षेत्र एक पवित्र पूजन स्थली है। इसे मात्र तीर्थ क्षेत्र तक ही सीमित रखा जाए, न की पर्यटन स्थल घोषित कर इसकी पवित्रता को धूमिल किया जाए। जैन समाज ने प्रधानमंत्री से अपने इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता एवं सकारात्मकता को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के निर्णय पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उनका कहना है कि जैन समाज देश का अल्पसंख्यक समाज है। इसलिए इसकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन वाले निर्णय पर जल्द पुनर्विचार कर, लिए गए निर्णय को निरस्त किया जाना चाहिए। रैली एवं ज्ञापन अवसर पर नरेश जैन, मनीष जैन, कमलेश चंद जैन ,राजेश जैन ,हर्ष जैन, प्रदुमन कुमार जैन प्रमोद कुमार जैन, ऋषभ जैन, विनीत कुमार जैन, प्रभाकर जैन, पारस जैन, संगीता जैन नीलम जैन, लवली जैन, गीता जैन ,शिवा जैन, सूरज जैन ,प्रसून जैन ,मोहित जैन ,रश्मि जैन ,मीरा जैन, आदि श्री दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes