KAIMGANJ NEWS सिस्टम फेल, सब्र का बांध टूटा: पांच दिन से अंधेरे की भट्ठी में झुलस रही नई बस्ती, सड़कों पर बिछीं चारपाइयां

Picsart 26 09 28 21 23 20 239

KAIMGANJ NEWS –गर्मी और मच्छरों के आतंक से बिलख रहे मासूम-बुजुर्ग, जेई-एसडीओ ने बंद किए फोन; कागजी वादों के बीच नगर पालिका का ‘टैंकर’ बना मजाक

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)

​बिजली विभाग की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती स्थित वाल्मीकि समाज मोहल्ले को नरक में तब्दील कर दिया है। पिछले 120 घंटों यानी पूरे पांच दिनों से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम है। भीषण उमस और चिपचिपाती गर्मी के बीच पूरा मोहल्ला रात के अंधेरे में तड़पने को मजबूर है, लेकिन बिजली महकमे के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। घरों में दम घुटने के हालात बने तो बेबस बाशिंदों ने अब घरों को छोड़कर अंधेरी सड़कों पर चारपाइयां बिछा ली हैं।

​घरों में मच्छरों का डेरा, जागकर कट रही रातें

​बिजली गुल होने से घरों के पंखे और कूलर शो-पीस बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी के साथ-साथ मोहल्ले में मच्छरों की ऐसी फौज टूट पड़ी है कि लोगों का अपने ही कमरों में बैठना मुहाल हो गया है। रात होते ही दूधमुंहे बच्चे बिलखने लगते हैं और बुजुर्ग छटपटा उठते हैं। लाचार लोग हाथ में पंखा लिए सड़कों पर टहल-टहलकर रात बिता रहे हैं। नींद गायब है और हर चेहरे पर सिर्फ बेबसी और गुस्सा साफ पढ़ा जा सकता है।

​शिकायतें रद्दी, अफसरों ने साधी ‘रहस्यमयी’ चुप्पी

​बिजली विभाग के लापरवाह रवैये का आलम यह है कि मोहल्ले के लोग हर रोज बिजली उपकेंद्र के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि जेई और एसडीओ से लेकर लाइनमैन तक सब सिर्फ कोरे आश्वासन की घुट्टी पिलाकर टरका रहे हैं। हद तो तब हो गई जब लोगों के लगातार फोन आने पर अफसरों ने सीयूजी नंबर उठाने ही बंद कर दिए। जनता की सुध लेने के बजाय जिम्मेदार अफसर एसी कमरों में बैठकर तमाशा देख रहे हैं।

​पानी की बूंद-बूंद को मोहताज, ट्रांसफार्मर बना ‘सफेद हाथी’

​बिजली न होने से समर्सिबल और मोटरें ठप पड़ी हैं, जिससे पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मोहल्ले में जलापूर्ति पूरी तरह ध्वस्त होने पर नगर पालिका ने महज एक पानी का टैंकर भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। सैकड़ों की आबादी के बीच एक टैंकर ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मौके का सच उजागर करते हुए बताया कि मुख्य ट्रांसफार्मर के पास से ही करंट आगे की लाइनों में नहीं दौड़ रहा है, लेकिन कोई भी कर्मचारी इस मामूली फॉल्ट को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा।

​डेंगू-मलेरिया के मुहाने पर आबादी, फूटा जनाक्रोश

​मोहल्लेवासियों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि गंदे पानी और मच्छरों के बीच गुजरते इन पांच दिनों ने बस्ती को डेंगू, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। अगर विभाग ने फौरन नया ट्रांसफार्मर या लाइन ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की, तो आक्रोशित जनता सड़कों पर उतरकर बिजली दफ्तर का घेराव करेगी और उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिस्टम फेल, सब्र का बांध टूटा: पांच दिन से अंधेरे की भट्ठी में झुलस रही नई बस्ती, सड़कों पर बिछीं चारपाइयां

KAIMGANJ NEWS –गर्मी और मच्छरों के आतंक से बिलख रहे मासूम-बुजुर्ग, जेई-एसडीओ ने बंद किए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाई-वोल्टेज ड्रामा: पितौरा में जलभराव पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पूर्व विदेश मंत्री के महल के पास चक्काजाम जैसे हालात

KAIMGANJ NEWS –घरों और स्कूलों में घुसा बदबूदार पानी, तीन घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन; एसडीएम-कोतवाल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान: जब 23 साल के नौजवान के फौलादी इरादों से थर-थरा उठी थी हुकूमत

KAIMGANJ NEWS –शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन; वक्ताओं ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश का कहर: लेंटर समेत भरभराकर गिरा पक्का मकान, परिवार बाल-बाल बचा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, संवाददाता। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अब कच्चे-पक्के मकानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की खूनी लापरवाही: हाईटेंशन तार बना काल, 16 दिन के मासूम के सिर से हमेशा के लिए छिन गया मां का आंचल

KAIMGANJ NEWS–विद्युत विभाग को सूचना के बाद भी नहीं काटी गई लाइन, करंट की चपेट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘जलप्रलय’: 8 फीट गहरे पानी में डूबी व्यापारियों की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी से पितौरा-कुबेरपुर में मची त्राहि-त्राहि!

KAIMGANJ NEWS –गोदाम बने ‘तालाब’, करोड़ों की पूंजी खाक; चोक पड़े नालों ने खोला बर्बादी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes