KAIMGANJ NEWS टूटे तार ने बुझाया घर का चिराग, भड़का आक्रोश; बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा

Picsart 26 09 28 22 05 58 191

KAIMGANJ NEWS–सूचना के बाद भी नहीं कटी बिजली, करंट की चपेट में आकर महिला की मौत का आरोप

कायमगंज। मीरपुर गांव में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बरझाला बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते टूटे तार की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती तो महिला की जान बच सकती थी।

ग्रामीणों के अनुसार रविवार शाम बिजली का तार टूटकर नर्सरी में आ गिरा था। नर्सरी मालिक दयाराम ने तत्काल इसकी जानकारी लाइनमैन को दी थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद संबंधित लाइन की आपूर्ति बंद नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह भी लाइनमैन मौके पर पहुंचा था और बिजली बंद कराने का आश्वासन देकर चला गया, लेकिन इसके बाद भी तार में करंट दौड़ता रहा।

इसी बीच टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आने से महिला की जान चली गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे से पहले भी इसी टूटे तार की चपेट में आने से दो कुत्तों की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

महिला की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बरझाला विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली लाइन की स्थिति पहले से ही चिंता का विषय बनी हुई है। मीरपुर में सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान से ले जाने की मांग भी अधिकारियों के सामने रखी गई।

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस बल के साथ विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद एसडीओ दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

मामले में एक्सईएन शिवशंकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने और घटना की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिस्टम फेल, सब्र का बांध टूटा: पांच दिन से अंधेरे की भट्ठी में झुलस रही नई बस्ती, सड़कों पर बिछीं चारपाइयां

KAIMGANJ NEWS –गर्मी और मच्छरों के आतंक से बिलख रहे मासूम-बुजुर्ग, जेई-एसडीओ ने बंद किए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाई-वोल्टेज ड्रामा: पितौरा में जलभराव पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पूर्व विदेश मंत्री के महल के पास चक्काजाम जैसे हालात

KAIMGANJ NEWS –घरों और स्कूलों में घुसा बदबूदार पानी, तीन घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन; एसडीएम-कोतवाल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान: जब 23 साल के नौजवान के फौलादी इरादों से थर-थरा उठी थी हुकूमत

KAIMGANJ NEWS –शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन; वक्ताओं ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश का कहर: लेंटर समेत भरभराकर गिरा पक्का मकान, परिवार बाल-बाल बचा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, संवाददाता। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अब कच्चे-पक्के मकानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की खूनी लापरवाही: हाईटेंशन तार बना काल, 16 दिन के मासूम के सिर से हमेशा के लिए छिन गया मां का आंचल

KAIMGANJ NEWS–विद्युत विभाग को सूचना के बाद भी नहीं काटी गई लाइन, करंट की चपेट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘जलप्रलय’: 8 फीट गहरे पानी में डूबी व्यापारियों की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी से पितौरा-कुबेरपुर में मची त्राहि-त्राहि!

KAIMGANJ NEWS –गोदाम बने ‘तालाब’, करोड़ों की पूंजी खाक; चोक पड़े नालों ने खोला बर्बादी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes