KAIMGANJ NEWS आसमानी आफत: नींव कटी, धंसी जमीन… बेवा के आशियाने पर मंडराया मौत का साया!

Picsart 26 09 29 05 59 10 538

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पटवनगली में बारिश का कहर, भरभराकर ढहने की कगार पर पहुंचा मकान; जीने और रसोई में भी आई गहरी दरारें

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मूसलाधार बारिश ने नगर के एक बेबस परिवार के सिर से छत छीनने की नौबत ला दी है। पटवनगली मोहल्ले में बारिश का पानी काल बनकर एक बेवा के आशियाने में घुस गया, जिससे मकान की नींव कट गई और जमीन पाताल में धंसने लगी। देखते ही देखते कमरे का आधा हिस्सा जमींदोज होने की कगार पर पहुंच गया। इस खौफनाक मंजर के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर है और मकान के बचे-खुचे हिस्से के भी कभी भी ताश के पत्तों की तरह ढहने की दहशत बनी हुई है।

​नींव में समाया सैलाब, धड़कनें तेज

जानकारी के मुताबिक, पटवनगली की रहने वाली विधवा रंजीता देवी के आशियाने पर हालिया बारिश कहर बनकर टूटी। लगातार हुई बारिश के चलते जलभराव हुआ और पानी रिसकर सीधे मकान की बुनियाद में उतर गया। पानी के भारी दबाव के चलते नींव की मिट्टी कटकर बह गई और देखते ही देखते फर्श धंस गया। कमरे की दीवारें चटक गईं और उसका आधा ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार के बीच परिजन किसी तरह बाहर भागे और अपनी जान बचाई।

​रसोई और जीने तक पहुंची दरारें, बेघर होने का डर

हादसा सिर्फ एक कमरे तक सीमित नहीं रहा। नींव दरकने का असर पूरे मकान पर पड़ा है। मकान का जीना और रसोईघर भी गहरी दरारों की चपेट में आ चुके हैं, जिससे इमारत का संतुलन कभी भी बिगड़ सकता है। बेवा रंजीता के सामने अब सबसे बड़ा संकट यह है कि वह अपने परिवार को लेकर कहां जाए। पाई-पाई जोड़कर खड़ा किया गया आशियाना अब मौत का फंदा नजर आ रहा है।

​प्रशासन की चौखट पर गुहार, मदद की आस

बेबस पीड़िता ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई और शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। रंजीता देवी ने ‘दैवीय आपदा राहत कोष’ से तत्काल आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, ताकि ढह चुके हिस्से की मरम्मत कराकर वह अपने कुनबे को दोबारा महफूज छत मुहैया करा सकें।

​जांच रिपोर्ट आते ही मिलेगा मुआवजा: एसडीएम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश से हुए नुकसान का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। नगर अथवा ग्रामीण अंचल में जहां भी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं या फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहां लेखपाल और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही दैवीय आपदा नियमों के तहत पीड़ितों को अविलंब राहत राशि मुहैया कराई जाएगी।

 

​रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान (ब्यूरो चीफ)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत

KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!

KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां

KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका

KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes