KAIMGANJ NEWS –घरों और स्कूलों में घुसा बदबूदार पानी, तीन घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन; एसडीएम-कोतवाल ने मौके पर संभाल मोर्चा तब जेसीबी से चला बुलडोज़र एक्शन
कायमगंज (ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव ‘दानिश’)
आसमान से बरसी आफत ने पितौरा गांव में हाहाकार मचा दिया है। तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद पूरा इलाका समंदर में तब्दील हो गया। आलम यह रहा कि गांव के सौ से अधिक आशियाने और नौनिहालों के दो स्कूल जलमग्न हो गए। बदबूदार गंदे पानी के बीच घिरे ग्रामीणों का सब्र सोमवार शाम टूट गया और हालात उस वक्त बेकाबू हो गए जब जल निकासी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया।
महल के पास तनातनी, जेसीबी के आगे अड़े लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में कमर तक भरे पानी का रुख बेरी तिराहे की ओर था, लेकिन संकरे रास्तों के चलते पानी निकल नहीं पा रहा था। शाम होते ही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की कोठी के समीप डुंडी गढ़ी की तरफ जाने वाले पुराने नाले को जब प्रशासन और पंचायत जेसीबी की मदद से खुलवाने पहुंचा, तो दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने काम पर अड़ंगा लगा दिया। काम रुकते ही माहौल गरमा गया।
प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में धरने पर बैठे ग्रामीण, घंटों गूंजी नारेबाजी
रास्ता रोके जाने से आक्रोशित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ वहीं जमीन पर बैठ गए। देखते ही देखते विरोध-प्रदर्शन धरने में बदल गया। ग्रामीणों का कहना था कि घरों में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान पानी में तैर रहा है, बच्चे-बुजुर्ग छत पर शरण लिए हुए हैं, ऐसे में पानी रोकने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
एसडीएम और कोतवाल ने कराया ‘युद्धविराम’, तोड़ी गई पुलिया
बवाल की भनक लगते ही एसडीएम अभिषेक वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर दौड़े। अफसरों ने देखा कि हालात बेहद संवेदनशील हैं। तुरंत दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता की मेज पर लाया गया।
अधिकारियों की कड़ी फटकार और समझाइश के बाद सहमति बनी। ग्राम प्रधान ने सबके सामने भरोसा दिलाया कि पानी निकालने के लिए जो पुलिया तोड़ी जा रही है, पानी उतरते ही उसका नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा।
पुलिस की मौजूदगी में गरजी जेसीबी, निकला आफत का पानी
सहमति बनते ही पुलिस की कड़ी निगेहबानी में जेसीबी का पंजा चला और बंद पड़े नाले को पूरी ताकत से खोदकर खोल दिया गया। नाला खुलते ही रुका हुआ सैलाब तेजी से बाहर की ओर बह निकला, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और तीन घंटे से चला आ रहा गतिरोध पूरी तरह शांत हुआ। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक जल निकासी में रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, ‘दानिश खान’)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाई-वोल्टेज ड्रामा: पितौरा में जलभराव पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पूर्व विदेश मंत्री के महल के पास चक्काजाम जैसे हालात
KAIMGANJ NEWS –घरों और स्कूलों में घुसा बदबूदार पानी, तीन घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन; एसडीएम-कोतवाल[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान: जब 23 साल के नौजवान के फौलादी इरादों से थर-थरा उठी थी हुकूमत
KAIMGANJ NEWS –शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन; वक्ताओं ने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश का कहर: लेंटर समेत भरभराकर गिरा पक्का मकान, परिवार बाल-बाल बचा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, संवाददाता। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अब कच्चे-पक्के मकानों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की खूनी लापरवाही: हाईटेंशन तार बना काल, 16 दिन के मासूम के सिर से हमेशा के लिए छिन गया मां का आंचल
KAIMGANJ NEWS–विद्युत विभाग को सूचना के बाद भी नहीं काटी गई लाइन, करंट की चपेट[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘जलप्रलय’: 8 फीट गहरे पानी में डूबी व्यापारियों की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी से पितौरा-कुबेरपुर में मची त्राहि-त्राहि!
KAIMGANJ NEWS –गोदाम बने ‘तालाब’, करोड़ों की पूंजी खाक; चोक पड़े नालों ने खोला बर्बादी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज
KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव
KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी
KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]
Sep