Kaimganj news सीएचसी में औचक निरीक्षक से स्वास्थ कर्मियों में मचा हडकंप एसडीएम को महिला डाक्टर समेत चार मिले गैरहाजिर

Picsart 23 06 28 05 58 50 213

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 28 जून 2023

उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार नेअस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के निरीक्षण मे महिला डाक्टर समेत चार गैरहाजिर मिले। उन्होंने सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की। महिला अस्पताल की तरफ पहुंचे और कहा 48 घंटे से पहले प्रसूताओं की छुट्टी न की जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Picsart 23 06 28 06 00 45 256

उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार अचानक अस्पताल पहुंचे। जहां स्वास्थ कर्मियों में हडकंप मच गया। सबसे पहले वह इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। साफ सफाई व्यवस्था देखी। उसके बाद महिला वार्ड की तरफ गए। उन्होंने रजिस्टर चेक किया। कितने प्रसव हुए और कितनी प्रसूताओं को रेफर किया गया। एक डायरी में नोट कराया। उसके बाद वह प्रसूताआंे से मिले और उनसे व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी की। नाश्ते को लेकर भी पूछा। एसडीएम ने डयूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को संख्त निर्देश दिए कि 48 घंटे से पहले प्रसूताओं की छुटटी न की जाए। बाहर से दवाईया न मंगाई जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद एसडीएम होम्योपैथिक डाक्टर कक्ष में पहुंचे। जहां मरीजों से जानकारी ली और कहा कि उन्हे पर्याप्त दवाए मिल रही है। इसके बाद एसडीएम फिर इमरजेंसी कक्ष पहुंच गए। जहां शौचालय को देखा तो सीट गंदी होने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने अपने मोबाइल से फोटो भी क्लिक की। उसके बाद एसडीएम ओपीड़ी की तरफ गए। वहां का भी शौचालय गंदा मिला। इस पर उन्होंने अधीक्षक डाक्टर विपिन कुमार से नाराजगी जाहिर कर साफ सफाई के निर्देश दिए। एसडीएम ऊपरी मंजिल में बने अधीक्षक कक्ष में पहुंचे। जहां उपस्थित रजिस्टर देखा, जिसमें महिला चिकित्सक डा. मधु अग्रवाल, नेत्र विभाग से आरके चतुर्वेदी, दो स्वीपर अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया कि जो कमियां मिली है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

जहर पीने से ग्रामीण की हालत बिगड़ी
कायमगंज। फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव सिनौली निवासी गोरेलाल ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes