Kaimganj news नर्सिग होम में नवविवाहिता मौत, परिजनों ने काटा हंगाम-इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Picsart 23 06 27 20 02 10 737

Kaimganj news कायमगंज ,फर्रुखाबाद 27 जून 2023

कंपिल थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता की नर्सिग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटा। तीन दिन पहले ही विवाहिता की शादी होकर ससुराल आई थी। गले में दिक्कत होने पर नर्सिंग होम में कराया था भर्ती। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

Picsart 23 06 27 20 02 31 137

थाना कंपिल क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया के मजरा अगरतला निवासी सत्यदेव के पुत्र अतुल की शादी 23 जून को जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव रुकनापुर निवासी श्रीपाल की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ हुई थी। 24 जून को वह विदा होकर ससुराल आई थी। परिजनों के मुताबिक 25 जून को शिवानी के गले में दर्द हुआ।

Picsart 23 06 27 20 06 56 524

इस पर परिवारीजन उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उन्होंने अपने भाई के एसएसजी हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज शुरू हुआ। मंगलवार की तड़के चार बजे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। ससुर ने कंपाउन्डर को जगाया और डाक्टर को बुलाने के लिए कहा। किसी बात को लेकर कंपाउन्डर से उनकी बहस होने लगी। हालत बिगड़ती देख कंपाउन्डर ने उसे फर्रुखाबाद ले जाने की सलाह दी। जब तक ससुर गांव से वाहन मंगाता तब तक शिवानी की मौत हो गई। मौत पर कोहराम मच गया। नवविवाहिता की मौत पर अन्य परिवारीजन आ गए और डाक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा काटने लगे। ससुर ने डायल 112 पर काल कर पुलिस बुलाई जिसमें पुलिस कर्मियों ने दोनो पक्षों को कोतवाली आने को कहा। इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल ने बताया यह प्रकरण संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जांच में विवाहिता की बीमारी से मौत होने का मामला सामने आया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes