Kaimganj news – दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कायमगंज /फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2024
छात्रों द्वारा प्रस्तुत पांच राज्यों की नृत्य कला सहित शिव तांडव मंचन जैसी अन्य प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित सभी लोग भाव विभोर होते नजर आ रहे थे ।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक कला मंचन की सभी ने तालियों की गड़बड़ाहट के साथ जमकर प्रशंसा की l नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा स्थित शिव ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला होमगार्ड कमांडेंट डा. डीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, सीओ सतेंद्र कुमार सिंह, विधायक पति डा. अजीत गंगवार, पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार चक, वर्तमान चेयरमैन डा. शरद गंगवार, विद्यालय प्रबंधक डा. विकास शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

उत्सव का श्री गणेश बच्चों ने गणेश वंदना, गुरु वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों द्वारा मधुर आबाज में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत मनोहारी ढंग से छात्रों ने लकड़ी की काठी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ बम -बम भोले, केसरी के लाल, शिव तांडव, कश्मीर नृत्य, पांच राज्यों वाला नृत्य प्रस्तुत कर भरपूर प्रशंसा पाई। वहीं राम आएगे पर नौनिहालों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने आज है संडे, परियों के देश में नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बच्चों ने एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चो ने अंग्रेजी में भी स्पीच दी । जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी को स्मृति चिन्ह्र भेट कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर डा०प्रवीन रस्तोगी, प्रधानाचार्य अमरनाथ शुक्ला – अतुल गुप्ता आदि संभ्रान्तजन उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb