Kaimganj news –गली में बाइक खड़ी करने पर हुई मारपीट, एक घायल
कायमगंज 25 फरवरी 2024
टाउन एरिया कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी अरविंद कुमार मिश्रा को घायल होने पर थाना पुलिस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मारपीट से घायल हुए अरविंद का उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण किया ।
उपचाराधीन अरविन्द ने बताया कि उनके पड़ोसी से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया । जिस पर पड़ोसी व उनके बेटे ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है ।
(2 )
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल गंभीर हालत में लाए गए अस्पताल
कायमगंज – 25 फरवरी
अलग -अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं । जिनमें जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी पवन व कायमगंज क्षेत्र के गांव करीमनगर निवासी हेमराज तथा थाना कंपिल क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी विपिन बताए गए । सभी घायलों को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां से प्रथम उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत बताते हुए जिला मुख्यालय स्थित हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया l
(3 )
अस्पताल लाया गया बृद्ध मृत घोषित
कायमगंज -25 फरबरी
कायमगंज नगर के मोहल्ला मेहंदी बाग निवासी वृद्ध प्रकाश चंद की एकाएक घर पर ही हालात गंभीर होने लगी । उपचार के लिए परिजन नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । तब तक देर हो चुकी थी । ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बृद्ध को मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजन दुखी होकर रो पड़े ।
(4 )
छत से गिरा मासूम हालत गंभीर
कायमगंज 25 फरवरी
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी प्रदीप का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य छत पर गया था । जहां से असंतुलित होकर नीचे जा गिरा । जिससे बच्चे की हालत गंभीर हो गई । घायल मासूम को लेकर घरवाले सरकारी अस्पताल पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद घायल बच्चे को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov