KAIMGANJ NEWS कालेज प्रधानाचार्य व कक्षा शिक्षक पर छात्रा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप – पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Picsart 25 10 23 17 32 20 133

KAIMGANJ NEWS – विवाद शिक्षण शुल्क (फीस ) जमा की रसीद मांगने पर होना बता – की थी पिता ने शिकायत
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज में जमा की गई फीस की रसीद छात्रा द्वारा मांगने पर छात्रा को उत्पीडन करने के आरोप से संबंधित बताया गया है । इस कालेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया वहीं
छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
क्षेत्रीय ग्राम सत्तार नगर निवासी राजवीर सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि, उनकी पुत्री कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत है। 13 नवंबर को छात्रा ने कक्षा अध्यापक सौरभ से प्रवेश के समय जमा किए गए 1200 रुपये की फीस की रसीद मांगी। शिक्षक ने रसीद तो दे दी, लेकिन उस पर गलत तिथि अंकित थी। सहपाठियों द्वारा पूछे जाने पर छात्रा ने बताया कि यह फीस की रसीद है। इसी बात पर शिक्षक सौरभ ने उसे प्रधानाचार्या विश्व मोहिनी पांडेय के पास ले जाकर शिकायत की। आरोप है कि प्रधानाचार्या ने बिना कोई बात सुने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए । साथ ही धमकाते हुए कहा कि हम किसी बच्चे को फीस की कोई रसीद नहीं देते वल्कि रसीद मांगने वाले का कालेज से नाम कटवा कर बाहर कर देते हैं । आरोप है कि इसके बाद छात्रा को ऑफिस के सामने मैदान में कान पकड़वाकर करीब आधे घंटे तक खड़ा रख कर सजा दी गई । घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजनों ने डायल 112 और कोतवाली प्रभारी को अवगत कराया । सूचना पर कालेज पहुंची पुलिस ने पीडित छात्रा को उसके घर भिजवाया । पिता का कहना है कि उन्होंने उच्च अधिकारियों से स्कूल द्वारा तय सरकारी मानक से अधिक फीस वसूलने और रसीद न देने की शिकायत की थी, जिसके बाद से उनकी पुत्री के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था। परिजन ने घटना की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए प्रधानाचार्या विश्व मोहिनी पांडे और शिक्षक सौरभ जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही है ।
इनसेट :-
प्रधानाचार्या ने कहा कि लगाए जा रहे आरोप सही नहीं
कायमगंज :-
फीस रसीद विवाद में छात्रा को प्रताडित करने के आरोप से इंकार करते हुए कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या विश्व मोहिनी पांडे ने सभी आरोपों को तथ्यहीन एवं निराधार बताया , उनका कहना है कि छात्रा के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या उत्पीड़न नहीं हुआ है। यह प्रकरण पुराना है। छात्रा विद्यालय में मोबाइल लेकर आई थी, जिस पर अध्यापक ने उसे डांटा था और इसकी सूचना उसके पिता को दी गई थी। इस पर छात्रा के पिता ने कॉलेज प्रशासन को लिखित क्षमा प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसके बाद पिता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी, जिस पर डीआईओएस, एसडीएम, सीओ और कोतवाली पुलिस ने विद्यालय आकर पूरे मामले की जांच की थी। जांच टीम को वास्तविकता से अवगत कराया गया, लेकिन पिता जांच के दौरान विद्यालय नहीं पहुंचे थे। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय स्ववित्त पोषित है, जिसमें विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के लिए शुल्क लिया जाता है। परिजन शुल्क देने से इंकार कर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes