KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

Picsart 26 04 07 14 55 19 500

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक युवक पैदल आश्रम की ओर जा रहा था और सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मझोला निवासी जोगेंद्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र रामेश्वर दयाल, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं, मझोला स्थित आशाराम आश्रम की ओर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह रूटोल के पास पहुंचे, तभी कायमगंज की ओर से अपने घर लौट रहे बाइक सवार पप्पू कश्यप पुत्र रतीराम निवासी खैरपुर थाना अलीगंज जनपद एटा की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों घायल सड़क किनारे तड़पते रहे, तभी वहां से गुजर रहे पीआरडी जवान बृजेश कुमार की नजर उन पर पड़ी। उस समय वह अपनी ड्यूटी के लिए थाने जा रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए मानवता का परिचय दिया और राहगीरों की मदद से तत्काल ई-रिक्शा रुकवाकर दोनों घायलों को कायमगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है।
इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है, वहीं पीआरडी जवान की तत्परता और मानवता ने घायल युवकों को समय पर उपचार दिलाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का फंदा: पांच मासूमों की चीखें भी नहीं पसीज सका मां का दिल, बहन से संघर्ष कर चुन ली मौत

KAIMGANJ NEWS –बीमारी का बहाना या कोई गहरा राज? सगी बहन के हाथ पर काटा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS थाना परिसर में जहरकांड से मचा हड़कंप! मारपीट के बाद न्याय न मिलने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर में दबंगई, मारपीट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही: किसानों और बागवानों पर छाया आर्थिक संकट

KAIMGANJ NEWS – फसलों तथा आम के बागों में भारी नुकशान से सभी चिंतित कायमगंज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नजर हटी और कान का कुंडल पार: ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा को राजस्थान की ‘शातिर’ महिलाओं ने बनाया शिकार!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। सफर में जरा सी सावधानी हटी नहीं कि शातिर गिरोह ने[...]

DELHI NEWS

Delhi news संकट के दौर में भारत को नया सहारा: अंगोला बना भरोसेमंद तेल आपूर्तिकर्ता

Delhi news नई दिल्ली : – द एंड टाइम्स न्यूज वैश्विक तनाव, प्रतिबंधों और बदलते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अचरा रोड पर दुकान की दीवार फांदने वाले तीन शातिर दबोचे: पुलिस ने 72 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

कायमगंज, फर्रुखाबाद। खाकी का इकबाल बुलंद! अचरा मार्ग स्थित बेरिया तिराहे के पास पान मसाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: ‘आसमानी आफत’ ने छीनी ग्रामीणों की नींद, 14 घंटे तक ‘पाताल’ में रही बिजली

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल |  भीषण गर्मी का टॉर्चर और उस पर बिजली विभाग की लाचारी![...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा: एसडीएम से भिड़ीं विधायक, पूछा— ‘किस गैंगस्टर के दबाव में रुकी पैमाइश

KAIMGANJ NEWS ● समाधान दिवस में गूँजी मुरैठी जमीन विवाद की गूँज, डॉ. सुरभि और[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes