कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 मार्च 2023
पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सरलतापूर्वक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समाधान कैसे कराया जा सके। इस विषय की विशेष जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आज तहसील सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमें उपस्थित हुए महिला आयोग के सदस्यों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने सरलता पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि यदि किसी परिवार में वैवाहिक विवाद उत्पन्न हो गया हो, तो उसे प्राधिकरण के माध्यम से कैसे हल करें। कहा गया कि यदि समस्या उत्पन्न हुई है तो उसके समाधान के लिए प्रयास करें।

पति और पत्नी के मध्य किसी भी कारण से विवाद उत्पन्न हुआ हो तो इसके लिए पति अथवा पत्नी अथवा कोई नजदीकी रिश्तेदार प्रार्थना पत्र दे सकता है। प्रत्येक जिले के दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय स्थित है। वहां स्वयं उपस्थित होकर या किसी व्यक्ति के माध्यम से भी प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। प्रार्थना पत्र में विवाद का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी तथा प्रार्थिनी एवं विपक्षी का नाम व पता फोन नंबर फोटोग्राफ एवं पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संबंधित पक्ष को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा और लोक अदालत के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता कराया जाएगा। बताया गया कि इस तरह हुआ समझौता सिविल न्यायालय की डिक्री के समान होता है। इसलिए लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय दोनों पक्षों को मानने के लिए बाध्यकारी होगा। बैठक में बताया गया कि लोक अदालत में समझौता होने से क्या लाभ हो सकता है। इस संबंध में कहा गया कि लोक अदालत के द्वारा पारित निर्णय को किसी अन्य न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती। उक्त निर्णय अंतिम माना जाता है। क्योंकि दोनों पक्षों के द्वारा आपसी सहमति से लिया गया समझौता वैवाहिक विवादों का समाधान करता है और न्यायालयों में लंबित मुकदमों की संख्या में कमी आती है। बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह ,जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट (मध्यस्थ) उमा मिश्रा एडवोकेट एवं सोनी बौद्ध एडवोकेट (रिसोर्स पर्सन) खुश नवाज खान एडवोकेट (मध्यस्थ) प्रेम प्रकाश दीक्षित पेशकार एवं अन्य अधिवक्ता तथा संबंधित जन उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb