KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
समाजवादी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पूरी तत्परता से हर स्तर पर मिशन27 के लिए सक्रिय हो रही है ।
अभी से विधान सभा क्षेत्र में हर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जन संवाद कायम करने का जिम्मा सोंप दिया है । आयोजित जनचौपाल कार्यकमों में सपा नेता भाजपा सरकार की कमियों को व्यौरेवार गिनाकर हमलावर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं । वहीं वे सपा की नीतियां बताकर लोगों को समाजवादी विचारधारा से प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं । इसी नीति पर अमल करते हुए फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला फॉर्म व सुल्तानपुर में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष मुन्नालाल कठेरिया और उदयवीर जाटव द्वारा आयोजित पीडीए जनपंचायत में कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश सचिव सर्वेश आंबेडकर ने आयोजित पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए पीडीए समाज को अपना एकजुट परिवार बताया और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तमाम प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कड़ी आलोचना की ।
उन्होंने पीडीए के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आवाहन करते हुए भाजपा पर अपने हक को छीने जाने की नीति अपनाने का आरोप लगाया । पूर्व मंत्री सर्वेश आंबेडकर ने समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना की। उन्होंने कहा कि, सपा और अखिलेश यादव पीडीए समाज और संविधान के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जहाँ विभिन्न पार्टियां और नेता अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सामाजिक न्याय और संविधान की सुरक्षा की ओर इशारा करते हैं। वहीं सर्वेश आंबेडकर भी इस लड़ाई को अपने जीवन की शुरुआत से अंतिम सांस तक लड़ने की बात करते हैं । कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा की धार्मिक मुद्दों को लेकर भाजपा फूट डालकर बांट रही है। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक आंबेडकर ने नौकरी में आरक्षण खत्म होने की बात कही और भाजपा पर इसका आरोप लगाया । इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, नगर अध्यक्ष शमशाबाद अरविंद यादव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बंटी यादव,राकेश कठेरिया प्रधान हंसापुर,रामकुमार कश्यप, इंदरपाल कश्यप, बाबू राम जाटव,सुमित यादव,जगदीश जाटव,रघुवीर कठेरिया प्रधान सुल्तानपुर,रुद्र प्रताप कठेरिया,अवधेश जाटव,विलमेश जाटव आदि ने भी जन चौपाल को संबोधित कर समाजवादी विचार धारा का पुरजोर समर्थन किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb